बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । अपने अभिनय के अलावा फैशन सेंस को लेकर भी वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि कई बार वह अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार भी हो चुकी हैं। आइए एक नजर डालते हैं प्रियंका के उन लुक्स पर जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया।
प्रियंका का यह लुक मेट गाला 2017 का है। इस लुक के लिए उन्होंने खाकी ट्रेंट कोट पहना था। इस आउटफिट में अटैच लॉन्ग ट्रेन सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था।
मेट गाला 2019 के लिए प्रियंका ने Dior का सॉफ्ट पेस्टल थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने शिमरी ट्रांसपेरेंट टाइट्स पहनी थी। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। ड्रेस के साथ-साथ प्रियंका का हेयरस्टाइल और क्राउन भी काफी आकर्षक था। इसके अलावा उनका मेकअप काफी लाउड था। उन्होंने डार्क पिंक लिप्स्टिक के साथ आंखों में भी पिंक और शिमरी कलर्स का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी आईब्रो को सफेद कलर किया हुआ था। प्रियंका को अपने इस लुक को लेकर भी काफी ट्रोल होना पड़ा था।
4 of 7
priyanka chopra
- फोटो : social media
कुछ दिनों पहले प्रियंका का एक फोटोशूट सामने आया था, जिसमें उन्होंने गोल्डल कलर की साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ प्रियंका ने ब्लाउज नहीं पहन रखा था। इन तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन उनके कुछ इंडियन फैंस को उनका ये लुक रास नहीं आया। फैंस ने उन्हें भारतीय संस्कृति की दुहाई देते हुए बुरी तरह ट्रोल किया था।
5 of 7
priyanka chopra
- फोटो : instagram
एक बार प्रियंका ने खाकी कलर के शॉर्ट्स पहने थे। उनका यह लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोग प्रियंका के इस लुक को आरएसएस से जोड़कर कमेंट कर रहे थे। लोगों ने कमेंट कर लिखा था- ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका RSS शाखा की सीरियस मीटिंग अटेंड करने पहुंची हैं।