फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: कंघे और कंघी में क्या फर्क है ? जानें आपको किसका इस्तेमाल करना चाहिए

Thu, 17 Apr 2025 01:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 17 Apr 2025 01:07 PM IST
सार

कंघा या कंघी, बालों संवारने में किसका इस्तेमाल करना सही होता है? यहां हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
which type of comb good for hair in hindi kanghe or kanghi me kya farq hai
कंघे और कंघी में क्या फर्क है ? - फोटो : Adobe stock

Hair Care:  बालों का अच्छा दिखाने में सबसे अहम रोल होता है कंघे का। कई जगह इसे कंघी भी कहते हैं। ऐसे में लोगों को ये काफी संशय रहता है कि आखिर कंघे और कंघी में फर्क क्या है ? हर किसी के मन में कभी न कभी ये सवाल आया होगा कि कंघे और कंघी में फर्क कैसे पता करें और ये कैसे जानें कि इनमें से किसका इस्तेमाल कैसे बालों के लिए अच्छा रहेगा।



अगर आप भी इन सवालों का जबाव चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम बताएंगे कि कंघे और कंघी में फर्क क्या है ? इसके अलावा ये भी बताएंगे कि कैसे बालों के लिए कैसे कंघे का इस्तेमाल करना चाहिए। 

which type of comb good for hair in hindi kanghe or kanghi me kya farq hai
क्या होता है कंघा ? - फोटो : instagram
क्या होता है कंघा ?

बात करें कंघे की तो आमतौर पर कंघे के दांत मोटे होते हैं। इसका काम बालों को अच्छी तरह से सुलझाना होता है। खासतौर पर जिन लोगों के बाल लंबे होते हैं तो हमेशा कंघे का इस्तेमाल करके ही बालों को सुलझाना चाहिए। ये आमतौर पर प्लास्टिक, धातु या लकड़ी से बना होता है। आजकल लकड़ी का कंघा इस्तेमाल करने का काफी ट्रेंड है।

 
which type of comb good for hair in hindi kanghe or kanghi me kya farq hai
क्या होती है कंघी ? - फोटो : Freepik
क्या होती है कंघी ?

अब अगर बात करें कंघी की तो कंघी आमतौर पर पतले दांतों वाली होती है। इसमें काफी महीन दांत होते हैं, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर पुरुष ही करते हैं, क्योंकि उनके बाल छोटे होते हैं। कंघी का इस्तेमाल बालों को स्टाइल करने में भी क्या जाता है। 

 अब आपको बताते हैं कि किस प्रकार के बालों के लिए कैसा कंघा और कंघी इस्तेमाल करना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
which type of comb good for hair in hindi kanghe or kanghi me kya farq hai
घुंघराले बाल - फोटो : Adobe stock
घुंघराले बाल    

यदि आपके बाल घुंघराले हैं तो कंघे का चयन करते समय आपको ध्यान रखने की जरूरत है। घुंघराले बाल वाले लोगों के लिए हमेशा चौड़े दांतों वाला कंघा ही काम आता है। ये बालों को उलझन से बचाने और टूटने से रोकने के भी काम आता है। 

 
विज्ञापन
which type of comb good for hair in hindi kanghe or kanghi me kya farq hai
सिल्की बाल - फोटो : Adobe stock
सिल्की बाल

यदि आपके बाल काफी सिल्की हैं तो आपके लिए फाइन-टूथ वाली कंघा या कंघी सही रहेगी। इसके इस्तेमाल से बालों को स्मूद और सीधा रखा जा सकता है। ऐसे कंघे का इस्तेमाल पतले बालों में भी किया जा सकता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed