फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Glowing Tips: सोने की तरह चमकेगा चेहरा, बस हर हफ्ते इस्तेमाल करके देख लें ये फेस पैक

Thu, 17 Apr 2025 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 17 Apr 2025 12:15 PM IST
सार

यदि आप अपने चेहरे पर सोने सी चमक चाहते हैं तो एक सस्ते फेस मास्क का इस्तेमाल करें। हम आपको यहां इस फेस पैक के इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Face Glowing Tips Simple Homemade Face Masks For Glowing Skin in hindi
सोने की तरह चमकेगा चेहरा, बस हर हफ्ते इस्तेमाल करके देख लें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock

Face Glowing Tips: गर्मी के मौसम में यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो धूप की हानिकारक किरणें स्किन को काफी डैमेज कर देती हैं। इससे बचने के लिए हर हफ्ते या 15 दिन में चेहरे की मसाज, क्लीनअप और फेशियल करना जरूरी हो जाता है।



हर किसी के पास इतना समय और पैसा नहीं होता कि वो पार्लर जाकर त्वचा का ध्यान रख सकें। इसी के चलते हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप घर पर ही हर हफ्ते कर सकते हैं। इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

Face Glowing Tips Simple Homemade Face Masks For Glowing Skin in hindi
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत - फोटो : Adobe stock
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत 

आज हम जिस फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे है, उसे तैयार करने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी, एक छोटा चम्मच शहद और गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी। 

 
Face Glowing Tips Simple Homemade Face Masks For Glowing Skin in hindi
ऐसे करें तैयार - फोटो : freepik
ऐसे करें तैयार

सभी चीजों को जमा करने के बाद अब बारी आती है इस फेस पैक को तैयार करने की। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन ले लें। इसके बाद इसमें दही मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Face Glowing Tips Simple Homemade Face Masks For Glowing Skin in hindi
ऐसे करें तैयार - फोटो : इंस्टाग्राम
ध्यान रखें कि ये पेस्ट पतला नहीं होना चाहिए। दही में बेसन मिलाने के बाद इसमें हल्दी, शहद और गुलाबजल मिक्स करें। ये पेस्ट इतना गाढ़ा हो कि चेहरे पर लगाने के बाद गिरे नहीं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद ये पेस्ट तैयार है। 

 
विज्ञापन
Face Glowing Tips Simple Homemade Face Masks For Glowing Skin in hindi
इसे इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
इसे इस्तेमाल करें

अब बारी आती है इस पैक को इस्तेमाल करने की तो पैक को इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर की मदद से चेहरे को साफ कर लें। गंदे चेहरे पर फेस पैक लगाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed