फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये चार तेज महक वाली चीजें महीने भर में बना सकती हैं बालों को मजबूत, आजमाकर देखें

Tue, 12 Nov 2019 12:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 12 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
use five things with strong smell for hair health
जैकलीन और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ते प्रदूषण का असर सिर्फ वातावरण पर ही नहीं पड़ता इससे आपका जीवन भी बुरी तरह प्रभावित होता है। समय से पहले बुढ़ापा आ जाता है। जी हां, प्रदूषण का त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आपके बालों पर भी। अब समय से पहले बाल झाड़ जाएं या कम बचें तो बूढ़े तो दिखेंगे ही। बाल हर किसी के व्यक्तित्व का बेहद अहम हिस्सा होते हैं। फिर चाहें लड़का हो या लड़की सबके लिए बाल खास महत्व रखते हैं। लड़कीयों का सपना होता है कि उनके लंबे, घने और हेल्दी बाल हों और इसके लिए वो हर संभव कोशिश करती हैं। अगर आप सारी मेहनत करके थक चुकी हैं तो आज हम आपको उन चीजों का बारे में बताने जा रहे हैं जो भले तेज महकती हों लेकिन असर जल्दी करेंगी। 

use five things with strong smell for hair health
लहसुन

लहसुन सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी बालों की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें एलिसिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो बालों का झड़ना कम करता है और फंगल इनफेक्शन से भी लड़ता है। ये बालों में सिलेनियम नाम के कंपाउंड को पैक करता है जो बालों के स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी है। लहसुन की तेज महक को कम करने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शदह या नारियल तेल मिला सकती हैं।

use five things with strong smell for hair health
एप्पल साइडर विनेगर

ये ना सिर्फ बालों की फ्रिजीनेस को कम करता है बल्कि कमाल की शाइन भी देता है। इसका एसिडिक नेचर स्कैल्प को साफ करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। आधे कप पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और रुई की मदद से इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 15 मिनट तक रखें और उसके बाद धो लें।। अगर आपको इसकी महक बर्दाश्त ना हो तो इसमें कोई भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
use five things with strong smell for hair health
मेथी 

मेथी में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो गंजेपन को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ताजे मेथी के पत्तों को नारियल के दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाने से बालों का झडना कम होता है।

विज्ञापन
use five things with strong smell for hair health
- फोटो : Pixabay
अंडा

अंडा आपके बालों के लिए एक सुपरफूड है। अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन होता है तो वहीं इसके पीले भाग यानि कि जर्दी में फैटी ऐसिड्स और विटामिन होते हैं जो स्कैल्प को पोषण देते हैं और कंडीशन भी करते हैं। एक अंडे को फेंटकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। इसकी महक को कम करने के लिए इसमें एक चम्मच दही और दो चुटकी इलायची पाउडर मिला लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed