केला खाने के बाद ज्यादातर सभी लोग उसका छिलका डस्टबिन में फेंक देते हैं? अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अब कभी ऐसा मत करिएगा, क्योंकि ये आपकी सुंदरता को निखारने में मदद करता है। केले के छिलके में कई विटामिन होते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे केले का छिलका हमारी त्वचा में चार चांद लगाने का काम करता है।
केले के छिलके से झट से बढ़ जाएगा चेहरे का निखार और देखेगी चमकती त्वचा, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
मुंहासों को करता है दूर
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका इलाज केले के छिलके से भी कर सकते हैं। रोजाना केले के छिल्के से मसाज करने से पिंपल्स से निजात पाया जा सकता है।
आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा दूर
काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए केले का छिलका फायदेमंद है। इसके लिए आपको सबसे पहले केले के अंदर का सारा रेशा निकालना होगा। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जैल मिलाकर आंखों के आस पास लगाएं। कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर इसे लगा रहने दें। ऐसा रोजाना करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा।
झुर्रियों के लिए
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना स्वाभाविक है ऐसे में लोग कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें लाभ नहीं मिलता। ऐसे में केले का छिलका आपकी मदद कर सकता है। केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़े फिर गुलाब जल लगाएं। इसके बाद 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आपको जल्दी फर्क दिखने लगेगा।
त्वचा का रंग निखारने में मददगार
केले का छिलका आपकी त्वचा का रंग निखारने का भी काम करता है। इसके लिए सबसे पहले केले के छिलके का पेस्ट बना लें फिर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़े ऐसा करने से आपकी त्वचा का रंग निखरने लगेगा।