फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में बचे दिन या महीनों के हिसाब से अपनाएं ये टिप्स, निखर जाएगी खूबसूरती

Fri, 29 Nov 2019 12:02 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 29 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
to be bride must follow beauty tips according to time left for marriage
- फोटो : Instagram

अगर इस सीजन आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपके पास बहुत सारे काम होंगे। शॉपिंग से लेकर परफेक्ट दिखने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ती होगी लेकिन इन सब के बीच आपके चेहरे का अंदरूनी और बाहरी निखार दोनों पर असर पड़ता है। ऐसे में घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो होने वाली दुल्हनों के बेहद काम आएंगी। आगे की स्लाइड्स में जानें अपने समयानुसार शादी में जितने भी दिन और महीने बचे हैं उस हिसाब से आपको क्या करना चाहिए।

to be bride must follow beauty tips according to time left for marriage
शादी में बचे हैं दो महीने 
दो माह का समय सेहत, त्वचा और बालों के सुधार के लिहाज से पर्याप्त है। अच्छे परिणाम पाने के लिए नियमित रहें। अगर आप यहां इन तरीकों को अपनाती हैं तो शादी के दिन बाल और त्वचा को लेकर निश्चिंत हो सकती हैं।
  • अगर चेहरे पर मुहांसे या दाग धब्बे हैं तो इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की देखरेख में स्किन ट्रीटमेंट, जैसे स्किन पॉलिशिंग, पीलिंग भी करवा सकती हैं। इनके सेशन 15 दिन में एक बार लिए जा सकते हैं।
  • आप फेस मैपिंग करवा सकती हैं, जिसमें चेहरे के विभिन्न हिस्सों की समस्याओं के बारे में पता लगाया जाता है, समस्याओं को समझ कर उसके अनुसार ट्रीटमेंट दिया जाता है। इसके अलावा आप मल्टी विटामिन स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट ले सकती हैं, जिससे आपका चेहरा खिल उठेगा।  
to be bride must follow beauty tips according to time left for marriage
  • हेयर ऐंड स्कैल्प रिजूवनेशन ट्रीटमेंट कराएं, इसमें आपके स्कैल्प और बालों का विश्लेषण कर उनकी सही देखभाल की जाती है, ताकि बाल स्वस्थ, खूबसूरत और चमकीले दिखें।
  • हाथों-पैरों को नजरअंदाज न करें। मैनिक्योर और पेडिक्योर की तीन सिटिंग्स ली जा सकती हैं।
  • अगर आप अपने अनचाहे बालों से परेशान हैं तो आपके पास उनके पर्मानेंट रिमूवल का भी विकल्प है। पल्स लाइट ट्रीटमेंट द्वारा बालों को हमेशा के लिए हटा सकती हैं। इससे आपको वैक्सिंग की तकलीफ से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
to be bride must follow beauty tips according to time left for marriage
- फोटो : social media
शादी में बचा है एक महीना
  • आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने में भी पील्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। पील्स डेड स्किन्स को हटाकर त्वचा के टेक्स्चर को बेहतर बनाने में बेहद कारगर हैं। इसके अलावा पील्स से टैन और पिग्मेंटेशन को कम किया जा सकता है।
  • भरे हुए होंठ पाने के लिए हाइल्यूरॉनिक एसिड फिलर इंजेक्शन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह किसी अच्छे डर्मैटोलॉजिस्ट से ही कराएं।
विज्ञापन
to be bride must follow beauty tips according to time left for marriage
- फोटो : instagram
  • तनाव को हावी न होने दें। चिंतामुक्त रहने के लिए बॉडी मसाज भी करवाएं। इससे रक्त संचार बढ़ेगा, त्वचा की निखरेगी। बालों में हर्बल ऑयल लगाएं और उन्हें स्टीम दें। इससे उनकी चमक बढ़ेगी।
  • पंद्रह-पंद्रह दिनों के अंतराल पर बॉडी पॉलिशिंग, पेडिक्योर, मैनिमक्योर, फेशियल, ब्लीच, हेड मसाज, हेयर स्पा करवाएं।   
  • पर्मानेंट मेकअप करवा लेना भी काफी अच्छा रहता है। इससे आपका मेकअप 10 से 12 साल तक बरकरार रहता है। बार-बार मेकअप करने की झंझट से छुट्टी मिल जाती है। खासकर आप हनीमून पर बिना मेकअप किए ही प्रकृतिक रूप से सुंदर दिख सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed