फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना सर्जरी और ट्रीटमेंट के छू मंतर हो जाएंगे चोट के निशान, आज ही आजमाएं ये घरेलू तरीके

Mon, 22 Apr 2019 11:58 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 22 Apr 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
tips to get rid of acne scars and spots

बचपन में आपने भी बहुत चोट खाई होंगी। उनमें से कुछ निशान गायब हो गए होंगे, कुछ आज भी होंगे। बहुत सारे लोग इन निशानों से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं तो कुछ लोग लेजर ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन हर कोई इन ट्रीटमेंट को नहीं करा सकता। अगर आपके भी ऐसे कुछ निशान हैं और जो आपको बिल्कुल नहीं पसंद तो हम आपकी यह परेशानी थोड़ी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय, जिनके जरिए आप आसानी से पुरानी से पुरानी चोट के निशान से भी छुटकारा पा सकते हैं।

tips to get rid of acne scars and spots
chandan

चंदन
अगर आपके फेस पर किसी तरह की चोट का निशान है, तो इसके लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल और 2 चम्मच दूध डालकर पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद रोजाना इसे चोट के निशान पर लगा लें। इसे कम से कम एक घंटे तक लगाकर छोड़ दें। बाद में इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में धीरे धीरे निशान कम होने लगेगा और फिर गायब ही हो जाएगा।

tips to get rid of acne scars and spots
lemon on skin

नींबू
चोट के निशान से छुटकारा पाने के लिए नींबू अच्छा उपचार है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट किसी भी तरह के निशान को हल्का करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रूई को नींबू के रस में डुबा लें और जहां चोट का निशान है उस पर रगड़ें। एक हफ्ते तक रोजाना इसे करें। आपको इसका असर साफ नजर आने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to get rid of acne scars and spots
honey

शहद
यह तो हम सभी जानते हैं कि शहद हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसके साथ-साथ यह हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। यह स्किन से डेड टिशू और सेल्स को दूर करने में मदद करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ बूंद शहद लेकर रोजाना चोट के निशान पर लगाएं। कुछ दिनों में निशान हल्का होने लगेगा।

विज्ञापन
tips to get rid of acne scars and spots
cucumber

खीरा
खीरा हमारी स्किन को सॉफ्ट करने के साथ-साथ हाइड्रेटेड करने में मदद करता है। यह निशान को दूर करने के अलावा उसके आसपास की सूखी त्वचा को नमी प्रदान करता है। चोट के निशान से निजात पाने के लिए रोजाना खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed