{"_id":"5cb9adcfbdec2214554505a1","slug":"know-how-to-keep-rejuvenating-skin-with-ayurvedic-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलती हुई त्वचा चाहते हैं तो आज से ही इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक नुस्खे ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
खिलती हुई त्वचा चाहते हैं तो आज से ही इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक नुस्खे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, उम्र और हमारा वातावरण त्वचा के स्वास्थ्य में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद हम अपनी त्वचा और इस पर उम्र के असर को सकारात्मक तरीके से बेअसर कर सकते हैं। त्वचा का ख्याल ऊपरी और अंदरूनी दोनों तरीकों से रखना जरुरी है। आगे की स्लाइड्स में जाने कैसे आयुर्वेदिक तरीके से त्वचा को खिलता हुआ और स्वस्थ बना सकते हैं।
2 of 6
- फोटो : file photo
मौसमी फल, हरी और दूसरी सब्जियां और हल्की पकी हुई दाल को फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक खाना पकाने में धनिया, पुदीना और करी पत्ते जैसी जड़ी-बूटियों का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल माइक्रोन्यूट्रीएंट्स प्रदान करता है। ये खिलती हुई त्वचा का परफेक्ट तरीका है।
3 of 6
आयुर्वेद के अनुसार सबसे बेहतरीन सौंदर्य प्रसाधन 'गहरी सांस' है। धीमी गहरी सांस लेने के साथ लंबी सांसें छोड़ना फेफड़ों की कार्बन डाइऑक्साइड को साफ करता है जिससे ज्यादा ऑक्सीजन लेने का मौका मिलता है। यह बढ़ी हुई ऑक्सीजन त्वचा में दमक पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हल्दी, दूध, शहद, दही, नींबू का रस, पका केला और बहुत सी चीजों का इस्तेमाल त्वचा के अनुसार किया जा सकता है। खासतौर से गुलाब जल त्वचा को अच्छा और मुलायम बनाने के गुणों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : file photo
नियमित योग से त्वचा में रक्त संचार बढ़ता है और रंगत में निखार आता है। यह लिम्फैटिक (लसीका) सिस्टम की सक्रियता बढ़ा कर लिम्फैटिक के बहाव को बढ़ाता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।