फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Glowing Skin: खूबसूरती बढ़ाने में काम आ सकता है दो चुटकी नमक, इस्तेमाल का तरीका जान लें

Tue, 24 Sep 2024 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

अगर आप घर बैठे दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो नमक का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको नमक के इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Tips For Glowing Skin in hindi how to use salt for skin care at home
खूबसूरती बढ़ाने में काम आ सकता है दो चुटकी नमक - फोटो : अमर उजाला

Tips For Glowing Skin: एक चुटकी सिंदूर की कीमत भले ही आपको पता हो या न हो, लेकिन दो चुटकी नमक की कीमत हर किसी को पता है। दरअसल, नमक एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसकी वजह से खाने का स्वाद बढ़ भी सकता है और बिगड़ भी सकता है।



ये खाना बनाने में काम आता है, ये बात तो हर कोई जानता है, पर क्या आप जानते हैं कि नमक के इस्तेमाल से आप दमकती त्वचा भी पा सकते हैं। जी हां, भले ही अभी ये आपको सुनने में अजीब लग रहा है, लेकिन ये सच है। दरअसल, यदि नमक का इस्तेमाल सही तरह से किया जाए तो इसके इस्तेमाल से दमकती त्वचा पाई जा सकती है। 

अगर आप घर बैठे दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो नमक का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको नमक के इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि साइड इफेक्ट का कोई खतरा नहीं रहे। 

Tips For Glowing Skin in hindi how to use salt for skin care at home
खूबसूरती बढ़ाने में काम आ सकता है दो चुटकी नमक - फोटो : Freepik

एक्सफोलिएशन में करें इस्तेमाल

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा से डेड स्किन हटाने के लिए नमक एक बेहतरीन चीज है। यह त्वचा की ऊपरी सतह को साफ करता है और रोमछिद्रों में जमी गंदगी को बाहर निकालता है। इससे त्वचा निखरी और चमकदार दिखाई देती है।

Tips For Glowing Skin in hindi how to use salt for skin care at home
खूबसूरती बढ़ाने में काम आ सकता है दो चुटकी नमक - फोटो : Freepik

अगर इसे इस्तेमाल करना  चाहते हैं तो थोड़ा सा नमक और ऑलिव ऑयल या नारियल तेल मिलाकर स्क्रब बनाएं और इसे हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Glowing Skin in hindi how to use salt for skin care at home
खूबसूरती बढ़ाने में काम आ सकता है दो चुटकी नमक - फोटो : Freepik

पिंपल्स और ब्लैकहेड्स के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स हो रहे हैं तो भी आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Tips For Glowing Skin in hindi how to use salt for skin care at home
खूबसूरती बढ़ाने में काम आ सकता है दो चुटकी नमक - फोटो : Freepik

इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच नमक को पानी में घोलकर कॉटन से प्रभावित जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा चमक जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed