फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Healthy Hair: ऐसे 5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार

Tue, 24 Sep 2024 01:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Sep 2024 01:21 PM IST
सार

अगर आप भी घर बैठे लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं तो हमारे बताए हुए टिप्स फॉलो करें। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
Tips For Healthy Hair in hindi follow these tips for shiny hair
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार - फोटो : Adobe stock

Tips For Healthy Hair: आजकल के समय में बालों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो गया है। दरअसल, बदलते मौसम और प्रदूषण का असर सीधा बालों पर पड़ता है, जिसकी वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों को मजबूत बनाने और उनकी चमक बरकरार रखने के लिए महिलाएं खासतौर पर काफी पैसे खर्च करती हैं।



अगर आप भी घर बैठे लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं तो हमारे बताए हुए टिप्स फॉलो करें। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके बाल रेशम जैसे लहराएंगे और साथ ही में वो जड़ से मजबूत भी होंगे। इन टिप्स को फॉलो करने का असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको भी बताते हैं कि कैसे आप अपने बालों को बिना पैसे खर्च किए मजबूत बना सकती हैं। 

Tips For Healthy Hair in hindi follow these tips for shiny hair
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार - फोटो : Adobe stock

स्कैल्प की मालिश

नियमित रूप से अगर आप स्कैल्प की मालिश करेंगी तो इससे सिर का रक्त संचार बढ़ेगा। रक्त संचार बढ़ने के बाद बालों की जड़ें और मजबूत होंगी, जिसकी वजह से हेयर ग्रोथ में भी इजाफा होगा। ऐसे में बिना सोचे हफ्ते में कम से कम तीन बार गुनगुने तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें। 

Tips For Healthy Hair in hindi follow these tips for shiny hair
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार - फोटो : Adobe stock

सफाई का रखें ध्यान

जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, वो अक्सर बाल धोने में आलस दिखाती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप बालों को नियमित रूप से धोकर साफ रखेंगी तो बाल कम झड़ेंगे। बस ध्यान रखें कि सफाई के चक्कर में हर रोज भी बाल न धोएं, इससे उनकी प्राकृतिक चमक खोने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Healthy Hair in hindi follow these tips for shiny hair
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार - फोटो : Freepik

हीट स्टाइलिंग से रहें दूर

अगर चाहती हैं कि आपके बाल हमेशा लंबे, घने और शाइनी बने रहें तो हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, और कर्लर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स से दूर रहें। ये आपके बालों को कमजोर बना सकते हैं। इनके इस्तेमाल को कम करें और यदि जरूरी हो, तो हीट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट का उपयोग करें।
    

विज्ञापन
Tips For Healthy Hair in hindi follow these tips for shiny hair
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार - फोटो : iStock

तौलिए से रगड़ें नहीं

महिलाएं अक्सर अपने बाल धोने के बाद उसे तौलिए से रगड़ कर सुखाती है, जबकि ये काफी गलत तरीका है। बालों को हमेशा प्राकृतिक रूप से ही सूखने दें। वरना आपके बाल कमजोर हो जाएंगे। तौलिए की जगह आप माइक्रो फाइबर के कपड़े का इस्तेमाल बाल सुखाने में कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed