Summer Skin Care: इस बार मई-जून के महीने में गर्मी के सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। कई जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आलम कुछ ऐसा हो गया कि लोग बिना एसी और कूलर के एक मिनट भी नहीं रह पा रहे हैं। बहुत से घरों में तो इस भीषण गर्मी में पहली बार एसी लगा है। आज के समय में लोगों को कूलर की बजाय एसी ज्यादा सही लगता है। ये कूलर से ज्यादा ठंडक करता है, जिससे गर्मी का बिल्कुल एहसास नहीं होता। घर से लेकर ऑफिस तक में लोग एसी में ही बैठना पसंद करते हैं।
Summer Skin Care: 24 घंटे एसी में रहना त्वचा के लिए है काफी नुकसानदायक, निखार बरकरार रखने के लिए करें ये काम
अगर आप भी 24 घंटे एसी में रहना पसंद करते हैं, तो ये आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लिए एसी में रहने के दौरान अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें।
मॉइश्चरराइजर है जरूरी
चाहे आपकी त्वचा ऑयली हो या फिर ड्राई, हर किसी को गर्मी में भी मॉइश्चरराइजर इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एसी में बैठने के दौरान अपने साथ हैंड क्रीम जरूर रखे और इसका इस्तेमाल समय-समय पर करते रहें। जितनी बार हाथ धोएंं, उसके बाद तुरंत ही हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें।
बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट करें इस्तेमाल
अगर आप 24 घंटे एसी में रहते हैं तो माइल्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। ये वो प्रोडक्ट होते हैं, जिनमें ज्यादा केमिकल इस्तेमाल नहीं होता। कोशिश करें ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिनमें खूशबू न हो। ये त्वचा का ध्यान ज्यादा अच्छे से रखते हैं।
सनस्क्रीन का उपयोग करें
भले ही आप ज्यादातर समय घर के अंदर रहते हों, लेकिन सनस्क्रीन का उपयोग करें क्योंकि UV किरणें खिड़कियों से भी अंदर आ सकती हैं और आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
नाइट केयर है जरूरी
रात में सोने से पहले त्वचा को अच्छे से साफ करें और नाइट क्रीम या सीरम लगाएं। इसकी मदद से आप रातभर एसी में त्वचा को हाइड्रेट रख सकते हैं।