Summer Skin Care: इस भीषण गर्मी में अपनी सेहत और त्वचा का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर खानपान का ध्यान ना रखा जाए तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसके साथ शरीर में भी घमौरियां, एक्ने, मुंहासे अन्य समस्याएं जन्म देने लगती हैं। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं।
वैसे तो पार्लर में पैसे खर्च करके आप आसानी से स्किन केयर कर सकते हैं लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही स्किन केयर कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पांच ऐसी पत्तियों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल स्किन केयर में किया जा सकता है। यह सभी पत्तियां आपको हर घर में मिल जाएंगी।
ऐसे में आप आसानी से इन पत्तियों का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। तो चलिए आपको भी आसान तरीके से पत्तियों की मदद से स्किन केयर करना बताते हैं ताकि आप भी गर्मी के मौसम में चमकता चेहरा पा सकें।
2 of 6
गर्मियों में आपका चेहरा चमकाएंगी ये पांच पत्तियां
- फोटो : iStock
एलोवेरा की पत्तियां
लगभग हर घर में एलोवेरा का पौधा जरूर होता है। एलोवेरा में मौजूद तत्व त्वचा संबंधी कई परेशानियों से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल टैनिंग दूर करने से लेकर मुंहासों के खात्मे तक के लिए किया जाता है। ऐसे में आप भी स्किन केयर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 of 6
गर्मियों में आपका चेहरा चमकाएंगी ये पांच पत्तियां
- फोटो : iStock
नीम की पत्तियां
अगर आपके घर के पास नीम का पेड़ है तो इनकी पत्तियों का इस्तेमाल आप कई तरह से स्किन केयर में कर सकते हैं। आप नहाने के पानी में भी नीम की पत्तियां डालकर उस पानी से नहाएंगे तो घमौरियों जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों का इस्तेमाल फेस पैक में भी कर सकते हैं।
4 of 6
गर्मियों में आपका चेहरा चमकाएंगी ये पांच पत्तियां
- फोटो : iStock
धनिया की पत्तियां
एंटीफंगल और रोगाणुरोधी तत्वों के कारण धनिया की पत्तियां कीटाणुनाशक और डिटॉक्सीफायर के रूप में कार्य करती हैं। इसका पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।
5 of 6
गर्मियों में आपका चेहरा चमकाएंगी ये पांच पत्तियां
- फोटो : iStock
पुदीना की पत्तियां
गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर के साथ-साथ त्वचा का ख्याल रखने के लिए भी पुदीना का इस्तेमाल किया जा सकता है। पुदीने की पत्तियां त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करती हैं।