फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soap Side Effect: आप भी साबुन से धोते हैं चेहरा तो हो जाएं अलर्ट, बड़ा नुकसान हो रहा है आपको

Thu, 10 Apr 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 10 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

यदि आप भी चेहरा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो पहले इसके पांच बड़े नुकसान जान लें। 

विज्ञापन
Soap Side Effect on face chehre par sabun lagane se kya hota hai sabun lagane ke nuksan
साबुन से धोते हैं चेहरा तो जान लें इसके नुकसान - फोटो : Adobe stock
loader

Soap Side Effect: जब भी चेहरा धोने की बात आती है तो हम बाथरूम में रखी साबुन का इस्तेमाल करके उसी से चेहरा साफ कर लेते हैं। चेहरा साफ करने का ये सबसे आसान तरीका है। पर, क्या आप जानते हैं, कि बाथरूम में रखी ये साबुन आपके चेहरे को कितना नुकसान पहुंचा रही है?

अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। दरअसल, चेहरे को साफ करने के लिए कभी भी साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 

Soap Side Effect on face chehre par sabun lagane se kya hota hai sabun lagane ke nuksan
बिगड़ जाता है त्वचा का पीएच - फोटो : Adobe stock

बिगड़ जाता है त्वचा का पीएच

ज्यादातर लोगों की त्वचा का पीएच 5.5 होता है, जबकि जो बाजार में साबुन मिलती हैं उसका पीएच 9 होता है और कई बार तो उससे ज्यादा भी होता है। ऐसे में यदि आप चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे चेहरे की त्वचा का पीएच लेवल बिगड़ जाएगा। 

Soap Side Effect on face chehre par sabun lagane se kya hota hai sabun lagane ke nuksan
प्राकृतिक तेल की होगी कमी - फोटो : Adobe stock

प्राकृतिक तेल की होगी कमी

यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे धीरे-धीरे चेहरे का प्राकृतिक तेल कम होने लगता है। इसकी वजह से त्वचा ड्राई, रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए हमेशा साबुन के इस्तेमाल से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soap Side Effect on face chehre par sabun lagane se kya hota hai sabun lagane ke nuksan
मुंहासे बढ़ सकती हैं - फोटो : Adobe stock

मुंहासे बढ़ सकती हैं

यदि आपके चेहरे पर मुंहासे पहले से ही हैं, तब तो आपको चेहरे पर साबुन इस्तेमाल कतई नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इस कारण कई बार तो मुंहासे काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। 

विज्ञापन
Soap Side Effect on face chehre par sabun lagane se kya hota hai sabun lagane ke nuksan
कम उम्र में दिखेंगे बूढ़े - फोटो : Adobe stock

कम उम्र में दिखेंगे बूढ़े

ज्यादा साबुन के इस्तेमाल से कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। ऐसे में आपको जितना हो सके साबुन से दूर ही रहना चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed