फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chapped Lips: गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ तो पहले जान लें इसकी वजह, फिर इन नुस्खों से पाएं राहत

Wed, 09 Apr 2025 11:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में होंठ फटना काफी आम बात है, लेकिन अगर आपके होंठ गर्मी के मौसम में भी फट रहे हैं तो पहले इसकी वजह पता लगाएं और फिर कुछ नुस्खों का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Chapped Lips treatment in hindi garmi me hoth fat jaye to kya kare
गर्मियों के मौसम में भी फट रहे हैं होंठ तो पहले जान लें इसकी वजह - फोटो : Adobe stock

Chapped Lips: सर्दियों में ज्यादातर लोग होंठों के सूखने से परेशान रहते हैं, लेकिन बदलते मौसम में भी बहुत से लोग इसी परेशानी से घिरे रहते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके होंठ गर्मी में काफी सूख रहे हैं और फट रहे हैं तो आपको अभी से इनका ध्यान रखना चाहिए।



दरअसल, यदि गर्मी की शुरुआत में में होंठों का ध्यान सही से न रखा जाए तो मई-जून के समय तो आपकी हालत और खराब हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी नहीं चाहते कि आपके होंठ फटें तो पहले तो गर्मी के होंठ फटने के कारणों का पता लगाएं, और उसके बाद इससे बचाव के तरीके का। यहां हम इन दोनों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

Chapped Lips treatment in hindi garmi me hoth fat jaye to kya kare
डिहाइड्रेशन - फोटो : istock

डिहाइड्रेशन 

यदि आपके होंठ गर्मी के मौसम में भी फट रहे हैं, तो ऐसा पानी की कमी की वजह से हो सकता है। डिहाइड्रेशन की वजह से न सिर्फ आपके शरीर के अंदर परेशानियां जन्म लेती हैं, बल्कि साथ ही में इसकी वजह से त्वचा ड्राई हो जाती है और होंठ भी फटने लगते हैं। 

Chapped Lips treatment in hindi garmi me hoth fat jaye to kya kare
इससे बचने का तरीका - फोटो : एजेंसी

इससे बचने का तरीका

यदि आप भी कम पानी पीते हैं, और उसी वजह से आपके होंठ फट रहे हैं तो पानी पीने की मात्रा को बढ़ा दीजिए। सामान्य व्यक्ति को गर्मी के मौसम में कम से कम दो से तीन लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। यदि आप इससे कम पानी पीएंगे तो इससे भी आपके होंठ फटने से बचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chapped Lips treatment in hindi garmi me hoth fat jaye to kya kare
नमी की कमी - फोटो : ANI
नमी की कमी

गर्मी के मौसम में हवा गर्म और शुष्क होती है, जिससे त्वचा और होंठों से नमी उड़ जाती है और वे सूखकर फटने लगते हैं। लोग त्वचा पर तो तमाम तरह के बॉडी लोशन लगा लेते हैं लेकिन अक्सर अपने होंठों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में तेज धूप और लू में निकलते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

 

विज्ञापन
Chapped Lips treatment in hindi garmi me hoth fat jaye to kya kare
इससे बचने का तरीका - फोटो : Adobe stock

इससे बचने का तरीका

यदि आपके होंठ भी गर्म हवा की वजह से शुष्क हो रहे हैं तो आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा चेहरे को कवर करके निकलें, ताकि आपकी होंठ भी कवर रखें। इसके अलावा लिप बाम का इस्तेमाल तो कतई न भूलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed