हर लड़की खूबसूरत और कोमल स्किन का सपना देखती है। इसके लिए वे तमाम तरह की ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा भी लेती हैं, बावजूद इसके उन्हें स्किन पर किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलता। ऐसा इसलिए क्योंकि अंजाने में आपकी बहुत सारी ऐसी आदते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं।
भूलकर भी ये गलतियां न करें लड़कियां, वरना 30 की उम्र में लगने लगेंगी 50 की
फ्राई ऑयली चीजें
फास्ट फुड और ऑयली फुड खाने में तो टेस्टी होता है और हर किसी को बहुत पसंद भी आता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि तली हुई चीजों के सेवन से स्किन खराब होने लगती है। दरअसल, यह हमारी स्किन को ऑयली बनाते हैं जिससे स्किन पर डस्ट ज्यादा जमने लगती है और कील मुंहासे रोम छिद्रों को बंद करना शुरु कर देते हैं।
गर्म पानी से नहाना
बहुत सारी महिलाओं को यह गलतफहमी होती है कि गरम पानी से फेसवॉश करने से चेहरा अच्छे से साफ हो जाता है। कभी कभार अगर आप ऐशा करती हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर आप ज्यादातर गरम पानी से फेसवॉश करती हैं तो इससे आपकी स्किन का नेचुरल ऑइल खत्म हो जाता है। आपकी स्किन दिन-ब-दिन ढ़लने लगती है और फेस पर समय से पहले झुर्रियां आने लगती हैं।
क्या आप जानती हैं कि हफ्ते में सिर्फ एक बार स्क्रब करना चाहिए। बहुत सारी महिलाएं जब दिल करें स्क्रब का इस्तेमाल कर लेती हैं। ऐसा करने से उस समय तो उन्हें उनकी स्किन अच्छी लगती है, लेकिन धीरे धीरे उनकी स्किन खराब होने लगती है।
कॉस्मेटिक का गलत चुनाव
कई बार महिलाएं पैसों की बचत करने के चक्कर में सस्ते मेक्अप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ऐसा करने से उनकी स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमेशा अच्छे ब्रांड की ही चीजों का इस्तेमाल करें।