फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: बदलते मौसम में धूप करने लगी है परेशान तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान

Thu, 27 Feb 2025 02:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Feb 2025 02:17 PM IST
सार

बदलते मौसम में त्वचा संबंधी परेशानी सामने आना काफी स्वाभाविक है। ऐसे में आप चाहें तो इस परेशानी  से कुछ नुस्खे अपनाकर राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skincare Tips How to Take Care of Skin From Sunlight Dhoop Se Skin Ko Kese Bachaye
बदलते मौसम में धूप करने लगी है परेशान तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: अभी फरवरी का महीना अपने समापन की ओर है, और अभी से गर्मी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। भले ही शाम और सुबह के समय मौसम अच्छा हो जाता है लेकिन तेज चिलचिलाती धूप की वजह से दिन में लोगों को बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। ऐसे में आपको अभी से अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है।


यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको आजकल अवश्य फॉलो करें। ये टिप्स बदलते मौसम में आपकी त्वचा का खास ध्यान रखेंगी। इसको फॉलो करने के लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 
Skincare Tips How to Take Care of Skin From Sunlight Dhoop Se Skin Ko Kese Bachaye
सनस्क्रीन का इस्तेमाल है जरूरी - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन का इस्तेमाल है जरूरी
 

  • ये हमेशा ध्यान रखें कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है।
  •  जब भी घर से बाहर निकलें तो बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 40+ या उससे अधिक एसपीएफ  वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • इसका इस्तेमाल हर 3-4 घंटे में करना चाहिए, ताकि ये आपकी त्वचा को सनबर्न से बनाकर रखें। 
Skincare Tips How to Take Care of Skin From Sunlight Dhoop Se Skin Ko Kese Bachaye
स्किन केयर अपनाएं - फोटो : Adobe stock

 स्किन केयर अपनाएं
 

  • बदलते मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए सही स्किन केयर अवश्य अपनाएं।
  • जैसे कि गर्मी शुरू हो गई है तो ग्रीसी और हैवी क्रीम की बजाय जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
  •  इस मौसम में केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बचें और प्राकृतिक चीजें जैसे एलोवेरा, गुलाब जल और खीरा वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Skincare Tips How to Take Care of Skin From Sunlight Dhoop Se Skin Ko Kese Bachaye
दिन में दो बार धोएं चेहरा - फोटो : Adobe stock

दिन में दो बार धोएं चेहरा
 

  • गर्मी में चेहरे पर ज्यादा ऑयल और धूल जम जाती है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं।
  • ऐसे में अच्छे और अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेसवॉश खरीदें और फिर दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें।
  • चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल करें, ताकि पोर्स क्लीन रहें।  
विज्ञापन
Skincare Tips How to Take Care of Skin From Sunlight Dhoop Se Skin Ko Kese Bachaye
सनटैन और सनबर्न से बचाव - फोटो : Freepik

 सनटैन और सनबर्न से बचाव
 

  • यदि सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बाद भी आपकी त्वचा पर सनबर्न हो गया है तो चेहरे पर दही और बेसन का पैक लगाएं।
  • इसके अलावा चाहें तो एलोवेरा जेल को रात में चेहरे पर लगाने से सनबर्न में राहत मिलती है।
  • किसी भी पैक का इस्तेमाल तभी करें, जब आप पैच टेस्ट कर चुके हैं। 


 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed