फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pimple Cause: नहीं जा रहे चेहरे के पिंपल्स ? कहीं इन गलतियों की वजह से तो नहीं हो रही परेशानी

Sun, 13 Apr 2025 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 13 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

यदि आपके चेहरे के मुंहासे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो हो सकता है इनके बढ़ने की वजह आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां ही हों। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skincare Mistakes Causes Acne in hindi in galtiyon ki vajah se hote hain pimples
नहीं जा रहे चेहरे के पिंपल्स ? कहीं इन गलतियों की वजह से तो नहीं हो रही परेशानी - फोटो : Adobe stock

Pimple Cause: आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मुंहासों की समस्या से परेशान है। बढ़ते प्रदूषण, खराब खान-पान और तनावपूर्ण जीवनशैली का असर लोगों की त्वचा पर दिखने लगा है। इन दिक्कतों से सबसे ज्यादा मुंहासे चेहरे पर आ जाते हैं। ऐसे में अब जब गर्मी का मौसम आ गया है, तब तो ये परेशानी और बढ़ जाएगी। यदि आप भी मुंहासों से परेशान है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।



दरअसल, कई बार ये परेशानी सिर्फ हमारी ही गलतियों की वजह होने लगती है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे जो जाने-अनजाने में लोग कर देते हैं। इन गलतियों की वजह से मुंहासे और बढ़ जाते हैं। 

Skincare Mistakes Causes Acne in hindi in galtiyon ki vajah se hote hain pimples
चेहरे को बार-बार टच करना - फोटो : Adobe stock
चेहरे को बार-बार टच करना

यदि आपके चेहरे पर पहले से ही मुंहासे हैं, उसके बाद भी आप बार-बार गंदे हाथों से पिंपल्स को छूते हैं तो इससे ये परेशानी बढ़ सकती है। बार-बार पिंपल को छूने से उसके बैक्टेरिया बाकी के चेहरे पर लग जाते हैं, जिसकी वजह से ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए बार-बार मुंहासों को छूने से बचें।  

 

Skincare Mistakes Causes Acne in hindi in galtiyon ki vajah se hote hain pimples
गंदे तौलिए का इस्तेमाल करना

गंदे तौलिए का इस्तेमाल करना

यदि आपके चेहरे पर पहले से ही मुंहासे हैं तो गंदे तौलिए और रूमाल का इस्तेमाल करने से बचें। गंदे तौलिए और रूमाल की वजह से आपकी परेशानी कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा साफ कपड़े से ही चेहरे का पसीना पोंछे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skincare Mistakes Causes Acne in hindi in galtiyon ki vajah se hote hain pimples
दिन में कई-कई बार फेस वॉश का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

दिन में कई-कई बार फेस वॉश का इस्तेमाल

यदि आप दिन में कई-कई बार फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, बार-बार डीप क्लीनिंग से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल जाता है और स्किन और भी ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करती है। जिस वजह से मुंहासों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
Skincare Mistakes Causes Acne in hindi in galtiyon ki vajah se hote hain pimples
एक्सपायर प्रोडक्ट का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
एक्सपायर प्रोडक्ट का इस्तेमाल

कई बार लोग बिना एक्सपायरी डेट देखकर स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण से न सिर्फ मुंहासे बल्कि कई अन्य परेशानियां भी जन्म लेने लगती हैं। इसलिए जब भी कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल करें तो पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक कर लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed