Skin Care Tips: धूप से त्वचा को बचाना है तो सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जान लें
अगर सनस्क्रीन का इस्तेमाल सही तरीके से ना किया जाए तो यह फायदा पहुंचाने की वजह नुकसान पहुंचती है। ऐसे में आपको इसकी इस्तेमाल कर सही तरीका पता होना बेहद आवश्यक है।
सबसे पहले खरीदें सही सनस्क्रीन
गर्मी के मौसम में अगर सही सनस्क्रीन खरीदने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने स्किन टाइप का ध्यान रखें। अब स्किन टाइप का ध्यान रखते हुए सनस्क्रीन खरीदें।
सही एसपीएफ जरूरी
सनस्क्रीन में सही एसपीएफ का होना बेहद आवश्यक है। आपकी सनस्क्रीन में कम से कम 40 एसपीएफ जरूर होना चाहिए। इससे कम एसपीएफ वाली क्रीम का कोई मतलब नही होता है। ये आपको धूप से नहीं बचा पाएगी।
कैसे करें इस्तेमाल
सनस्क्रीन लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद त्वचा पर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के बाद सीरम लगाएं। अब अपनी त्वचा के हिसाब से डे क्रीम लगाएं और सबसे आखिर में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
लगाने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के लिए सबसे पहले उंगलियों पर सही मात्रा में सनस्क्रीन लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर सर्कल मोशन में घुमाकर अप्लाई करें। सनस्क्रीन से आपको चेहरे पर मसाज करनी है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।