Sunscreen for Skin: गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसी मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा बेजान दिखने लगती है। त्वचा के बेजान होने के साथ साथ बहुत से लोग सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याओं से भी जूझते हैं। इन बड़ी गंभीर परेशानियों से सनस्क्रीन आपको बचाएगा।
Sunscreen for Skin: SPF 30 या 60, कौन सा सनस्क्रीन आपके चेहरे के लिए है सही? यहां जानें
सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आप सूरज की खतरनाक यूवी किरणों से बच सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने लिए सही एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का चयन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SPF 30
एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन उन लोगों के लिए काफी परफेक्ट है, जो घर में ही रहते हैं। हल्की धूप में ये आपको यूवीबी किरणों से बचाने में मदद आ सकती है। पर, यदि आप बाहर ज्यादा जाते हैं तो इसका इस्तेमाल न करें, ये आपको बिल्कुल लाभ नहीं पहुंचाएगी।
SPF 40
ये सनस्क्रीन उन लोगों के लिए बेहतर है जो ऑफिस जाते हैं और हल्की धूप में रहते हैं। यानि कि जो लोग सिर्फ सुबह और शाम के वक्त धूप में निकलते हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि ये लगभग 97.5% UVB किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। ये उन लोगों के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है जिनकी त्वचा संवेदनशील है।
SPF 50
यदि आप दिन के समय तेज धूप में काम करते हैं, खेलते-कूदते हैं या फिर ड्राइव करते हैं तो आपको एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन ही इस्तेमाल करनी चाहिए। ये आपको 98% UVB किरणों से सुरक्षा देती है। ये उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो समुद्र तट या स्विमिंग पूल में समय बिताते हैं, क्योंकि यह तेज धूप में भी आपकी त्वचा को बचाने में मदद करता है।
SPF 60
SPF 60 या इससे अधिक उन लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है जो बहुत तेज धूप वाले क्षेत्रों में रहते हैं, जैसे समुद्र तट, पहाड़ या ट्रॉपिकल जगहें। ये UVB किरणों से लगभग 98.5% सुरक्षा प्रदान करता है और अधिक समय तक धूप में रहने वालों को मजबूत सुरक्षा देता है। यदि आपको सनबर्न जल्दी होता है, तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।