Skin Care Tips: किसी भी सब्जी में आलू डालने से उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। सब्जी बनाने के साथ साथ आलू का इस्तेमाल स्नैक्स बनाने में भी होता है। फ्रेंच फ्राइस और कटलेट तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है।
{"_id":"681463d7a8439cb6420d1942","slug":"skin-care-tips-how-to-use-potato-for-skin-care-aloo-ko-chehre-par-kaise-lagayein-2025-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care Tips: सिर्फ एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care Tips: सिर्फ एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
Fri, 02 May 2025 12:08 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 02 May 2025 12:08 PM IST
सार
क्या आप जानते हैं कि सस्ता मिलने वाला यही आलू चेहरे को चमकाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स, विटामिन C और स्टार्च स्किन को ग्लोइंग, साफ और फ्रेश बनाते हैं।
विज्ञापन
सिर्फ एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा
- फोटो : Freepik
आलू का जूस
- फोटो : Adobe stock
आलू का जूस
सुनने में अजीब लगता है लेकिन ये सच है कि आप महज आलू के जूस से अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक आलू को कद्दूकस करके निचोड़ लें। इससे उसका जूस निकल जाएगा। अब इस जूस को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की टैनिंग भी हट जाएगी।

कद्दूकस किया आलू
- फोटो : Adobe stock
कद्दूकस किया आलू
यदि चेहरे पर झाइयां हैं या फिर दाग धब्बे हैं तो कद्दूकस किए हुए आलू से फेस पैक तैयार करें। इसके लिए आपको 1 छोटा आलू (कद्दूकस किया हुआ), 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़े से गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल करने के लिए इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इसे गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को इस्तेमाल करने से पिंपल मार्क्स, झाइयां और सन टैन धीरे-धीरे हल्के होते हैं।

आलू स्लाइस
- फोटो : Adobe stock
आलू स्लाइस
चेहरे को आलू से चमकाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए कच्चे आलू के पतले स्लाइस काट लें और 10-15 मिनट आंखों पर रखें। ये आलू का स्लाइस आंखों की सूजन और काले घेरे कम करता है। इसका इस्तेमाल चेहरा साफ करने के बाद ही करें।

आलू के रस से फेस मास्क
- फोटो : Adobe stock
आलू के रस से फेस मास्क
इस फेस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच शुद्ध शहद का इस्तेमाल करें। अब इन दोनों चीजों को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो लें। ये फेस मास्क स्किन को मॉइस्चराइज कर ग्लो लाता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।