फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सुबह उठते ही चेहरे पर लगा लें ये फ्री में मिलने वाली चीज, कई परेशानियों से मिलेगी राहत

Tue, 25 Feb 2025 03:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 03:44 PM IST
सार

यदि आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो सुबह-सवेरे उठकर सिर्फ एक चीज अपने चेहरे पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा चांद की चमकेगी।

विज्ञापन
Skin Care Tips how to use Aloe vera on face in morning benefits of Aloe vera
सुबह उठते ही चेहरे पर लगा लें ये फ्री में मिलने वाली चीज - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी चेहरा नहीं चमकता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा चमक उठेगा।



खास बात ये है कि जिस चीज के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो आपको आसानी से फ्री में भी मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं एलोवेरा जेल की, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। एलोवेरा एक प्राकृतिक स्किनकेयर तत्व है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने, ग्लो बढ़ाने और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। अगर इसे सुबह सही तरीके से लगाया जाए, तो इसका असर और भी अच्छा होता है।  

Skin Care Tips how to use Aloe vera on face in morning benefits of Aloe vera
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

ऐसे करें इस्तेमाल
 

  • यदि आप सुबह-सवेरे चेहरे पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और एक माइल्ड फेस वॉश से स्किन को क्लीन करें।
  • इससे चेहरे के पोर्स अच्छी तरह से खुल जाएंगे, जिसकी वजह से एलोवेरा सही तरह से स्किन में ऑब्जर्व होगा।
  • कोशिश करें कि एलोवेरा जेल फ्रेश ही हो।
Skin Care Tips how to use Aloe vera on face in morning benefits of Aloe vera
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
  • इसके लिए सबसे पहले एक ताजा एलोवेरा लीफ लें, उसे काटकर चम्मच से जेल निकालें।
  • एलोवेरा जेल को अपनी उंगलियों से चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • आप इसे सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए 5 मिनट तक लगा सकते हैं।
  • इसे कम से कम 15 मिनट चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to use Aloe vera on face in morning benefits of Aloe vera
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
  • 15 मिनट के बाद  चेहरे को साफ पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से पोंछें।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • इसे यदि आप रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो आपको कई फायदे भी मिलेंगे जो निम्न हैं। 
विज्ञापन
Skin Care Tips how to use Aloe vera on face in morning benefits of Aloe vera
त्वचा को हाइड्रेट करता है - फोटो : Adobe stock

त्वचा को हाइड्रेट करता है

यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा इस्तेमाल करते हैं तो इससे चेहरे की नमी बरकरार रहती है। ये चेहरे को हाइड्रेट रखने का काम करता है, जोकि गर्मी के मौसम में काफी लाभदायक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed