फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Negative Effects of Shaving: अनचाहे बाल हटाने के लिए करती हैं रेजर का इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान

Tue, 25 Feb 2025 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 PM IST
सार

यदि अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो संभल जाइए। रेजर के इस्तेमाल से त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Negative Effects of Shaving on leg and hand in hindi
अनचाहे बाल हटाने के लिए करती हैं रेजर का इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान - फोटो : Adobe stock

Negative Effects of Shaving: त्वचा पर आने वाले वालों को हटाने के लिए बहुत सी महिलाएं पार्लर जाकर वैक्सिंग कराती हैं, तो वहीं समय को बचाने के लिए बहुत सी महिलाएं रेजर का इस्तेमाल करनी हैं। रेजर का इस्तेमाल करना हर महिला के लिए अनचाहे बालों को हटाने का काफी आसान तरीका है। इसके लिए ज्यादा समय नहीं लगता। दो मिनट के अंदर आप अच्छे रेजर से त्वचा को दमका सकती हैं।



पर, क्या आप जानती हैं कि ज्यादा रेजर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप भी सोच-समझ के रेजर का इस्तेमाल त्वचा के लिए करें। यदि आप सावधानीपूर्वक रेजर का इस्तेमाल करेंगी तो इन नुकसानों से बच सकती हैं। 

Negative Effects of Shaving on leg and hand in hindi
त्वचा में बढ़ेगी रैशेज की समस्या - फोटो : istock


 त्वचा में बढ़ेगी रैशेज की समस्या

यदि आप नियमित रूप से रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे त्वचा पर जलन और रैशेज की समस्या उतपन्न हो सकती है। इससे बचने के लिए शेविंग क्रीम या फिर फोम का इस्तेमाल करना चाहिए। बिना शेविंग जेल/क्रीम के त्वचा पर जलन और लाल चकत्ते हो सकते हैं।   

Negative Effects of Shaving on leg and hand in hindi
इन-ग्रोन हेयर की समस्या - फोटो : Adobe stock

इन-ग्रोन हेयर की समस्या

 बार-बार रेजर इस्तेमाल करने से बाल ठीक से बाहर नहीं निकलते और त्वचा के अंदर बढ़ने लगते हैं, जिससे छोटे-छोटे दाने और फोड़े हो सकते हैं। ये समस्या संवेदनशील त्वचा वालों के लिए ज्यादा आम होती है। इसलिए रेजर का इस्तेमाल सोच-समझ के और सावधानी के साथ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Negative Effects of Shaving on leg and hand in hindi
त्वचा होगी ड्राई - फोटो : Adobe stock

त्वचा होगी ड्राई

यदि आप बार-बार रेजर इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे स्किन की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है। कई बार ड्राई त्वचा की वजह से त्वचा पर काले धब्बे या पिग्मेंटेशन हो सकता है। इसलिए यदि रेजर इस्तेमाल कर रही हैं तो उसके बाद मॉइश्चराइजर अवश्य इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Negative Effects of Shaving on leg and hand in hindi
लग जाता है कट - फोटो : Freepik.com

लग जाता है कट

यदि रेजर की धार तेज हो या सही एंगल में न चलाया जाए, तो कट लगने का खतरा बढ़ जाता है। कट्स ठीक होने में समय लेते हैं और कभी-कभी स्किन पर स्थायी निशान भी छोड़ सकते हैं। ऐसे में यदि कहीं कट लगा है, तब तो रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed