Skin Care Tips: मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे खाने-पीने से लेकर रहन-सहन तक में काफी बदलाव सा आ जाता है। मौसम के बदलाव में सबसे ज्यादा त्वचा को खास तरह के स्किन केयर की जरूरत होती है।
अगर शुरुआती दिनों में त्वचा का ध्यान रख लिया जाए तो सर्दियों में भी त्वचा काफी स्वस्थ रहती है। त्वचा को सर्दियों में हाइड्रेट रखने के लिए लोग फेस मिस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत से लोगों को बाजारों में मिलने वाले केमिकल वाले फेस मिस्ट इस्तेमाल करने से डर लगता है।
ऐसे में आज हम आपको घर पर फेस मिस्ट बनाने का सही तरीका बताएंगे। फेस मिस्ट का इस्तेमाल त्वचा को तरोताजा रखने के लिए किया जाता है। इसको घर पर बनाना बेहद आसान है। आइए आपको घर पर फेस मिस्ट बनाना बताते हैं, ताकि आप केमिकल वाले मिस्ट से छुटकारा पा सकें।
ग्रीन टी फेस मिस्ट
अगर आपकी त्वचा काफी ऑयली है और उस पर कई मुंहासे हैं तो ग्रीन टी फेस मिस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या भी खत्म होती है।
3 of 6
Skin Care Tips
- फोटो : social media
इसे बनाने का तरीका
इसके लिए आधा कप पानी में ग्रीन टी बैग डालें और इस पानी को ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें दो से तीन चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में भर दें। इसे फ्रिज में रखकर आप एक हफ्ते तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरा धोने के बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करें।
4 of 6
Skin Care Tips
- फोटो : Pixabay
खीरा फेस मिस्ट
जिस तरह से खीरे का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, ठीक उसकी तरह ही इससे बना फेस मिस्ट भी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है। इससे त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है।
5 of 6
Skin Care Tips
- फोटो : istock
इसे बनाने का तरीका
अगर आप घर पर इसे बनाना चाहते हैं तो एक खीरा लेकर इसे सबसे पहले पीस लें। इसके बाद खीरे का रस निकालकर इसमें 6 से 8 बूंदे एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिलाएं। इसके साथ ही इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब एक स्प्रे बोतल में भरकर आप इसका इसका इस्तेमाल हर रोज सुबह कर सकती हैं।