फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care : चेहरे को गर्मी से राहत दिलाएंगे ये प्राकृतिक पाउडर, आजमाकर देख लें

Mon, 14 Apr 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 14 Apr 2025 09:56 AM IST
सार

यदि आप गर्मी के मौसम में भी खिली-खिली त्वचा पाना चाहते हैं तो इन प्राकृतिक पाउडर का इस्तेमाल करें। इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

विज्ञापन
Skin Care Tips for Summer Season Check Natural Powders to Soothe Skin in Summer
चेहरे को गर्मी के राहत दिलाएंगे ये प्राकृतिक पाउडर - फोटो : Freepik

Skin Care Tips: अप्रैल के महीने में ही इस बार इतनी तेज धूप पड़ने लगी है, कि लोगों ने खुद को कवर करके घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्मी की वजह से अभी से ही स्किन पर टैनिंग होने लगी है, जिससे चेहरा भी डल दिखने लगा है। इसी के चलते सभी को अभी से अपना ध्यान रखने की जरूरत है।



यहां हम आपको तीन ऐसे प्राकृतिक पाउडरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप चेहरे की गर्मी से राहत पा सकते हैं। इनके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बार पैच टेस्ट करने की जरूरत है, जिसके बाद आपके चेहरे की कई परेशानियां खुद ब खुद दूर हो जाएंगी। 

Skin Care Tips for Summer Season Check Natural Powders to Soothe Skin in Summer
चंदन पाउडर - फोटो : Adobe stock
चंदन पाउडर

गर्मी के मौसम में बाजार में कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनमें चंदन पाउडर मिक्स होता है। ऐसे में आप चाहें तो सीधे इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा।
Skin Care Tips for Summer Season Check Natural Powders to Soothe Skin in Summer
चंदन पाउडर - फोटो : Adobe stock
खासतौर पर यदि आपके चेहरे पर गर्मी की वजह से दाने निकल रहे हैं तो गुलाब जल के साथ चंदन पाउडर को मिलाकर उसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। आप इस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार लगा सकते हैं। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। इसका इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो, वरना ये परेशानी को बढ़ा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips for Summer Season Check Natural Powders to Soothe Skin in Summer
मुल्तानी मिट्टी - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी
 
यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तब तो आप आसानी के इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है। ये चेहरे के पोर्स को साफ करता है, जिसकी वजह से पसीने और धूल से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
Skin Care Tips for Summer Season Check Natural Powders to Soothe Skin in Summer
मुल्तानी मिट्टी - फोटो : Adobe stock

इसके इस्तेमाल की बात करें तो ठंडे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक का इस्तेमाल भी चेहरे की जरूरत के हिसाब से ही करें। हफ्ते में दो बार पैक के इस्तेमाल से आपको राहत मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed