Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना आपको शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में पसीने और गंदगी की वजह से कई परेशानियां आने लगती हैं। इसी के चलते लोग गर्मी के मौसम में महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। बहुत से लोग बजट की वजह से स्किन केयर ट्रीटमेंट नहीं कराते हैं, बल्कि इसकी जगह घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं।
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में इन चीजों को रखें चेहरे के दूर, ताकि दमकती रहे आपकी त्वचा
यदि आप गर्मी के मौसम में भी दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल भूल से भी न करें। इन चीजों के इस्तेमाल से चेहरे से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
ऑयल बेस्ड क्रीम
गर्मी के मौसम में त्वचा पर वैसे भी काफी पसीना निकलता है, ऐसे में यदि आप ऑयल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे चेहरा चिपचिप करने लगेगा। ऐसे में गर्मी के मौसम के लिए सिर्फ जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को ग्लो भी देगा और चेहरा चिपचिप भी नहीं करेगा।
मेकअप
जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक लेयर्स में मेकअप न करें। गर्मी की वजह से चेहरे का मेकअप खराब हो सकता है। इस भीषण गर्मी में जितना हो सके मिनिमल मेकअप ही कैरी करें। मिनिमल मेकअप आपके लुक को भी सटल दिखाएगा, साथ ही में इसकी वजह से आपको परेशानी भी नहीं होगी।
यदि हैवी पार्टीकल्स वाले फेसवॉश का इस्तेमाल आप करेंगे तो इससे चेहरे को दिक्कत हो सकती है। हैवी फेसवॉश के इस्तेमाल स्किन की नेचुरल नमी चली जाती है, जिसक कारण स्किन में इरिटेटशन हो सकती है। कई बार तो इसकी वजह से ही चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं।
स्क्रब
गर्मियों में स्क्रब करना अच्छा होता है, लेकिन अगर आप इसे हद से ज्यादा करेंगे तो इससे आपकी ही परेशानी बढ़ जाएगी। हफ्ते में 2 बार स्क्रब काफी है। स्क्रब का इस्तेमाल करते वक्त भी इस बात भी ध्यान रखें ये जेंटल ही हो। हर रोज डीप क्लींजिंग के लिए जेंटल फेसवॉश का इस्तेमाल करें।