फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: नौतपा के दौरान ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, वरना झुलस जाएगा चेहरा और हाथ-पैर

Thu, 08 May 2025 04:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 May 2025 04:27 PM IST
सार

यदि आप नौतपा के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care tips during nautapa in hindi nautapa me skin ka dhayan kaise rakhein
नौतपा के दौरान ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe Stock

Summer Skin Care: हर साल मई के महीने में नौतपा पड़ता है और इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकला भी मुश्किल हो जाता है। इस साल की बात करें तो 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 8 जून को समाप्त होगा।नौतपा में 9 दिनों की अवधि होती है, जो हर साल सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शुरू होती है।



इस दौरान सूर्य देव अपनी पूरी शक्ति से पृथ्वी को तपाते हैं, जिस कारण हर कोई काफी परेशान हो जाता है। ऐसे में नौतपा के दौरान स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप नौतपा में भी आप त्वचा का ध्यान आसानी से रख सकते हैं। 

Skin Care tips during nautapa in hindi nautapa me skin ka dhayan kaise rakhein
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

नौतपा शुरू होने से पहले ही सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना शुरू कर लें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको कम से कम 350 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कम एसपीएफ वाली सनस्क्रीन धूप से आपकी स्किन को बचा नहीं पाएगी। जेल बेस्ड सनस्क्रीन लेकर उसे हर तीन से चार घंटों में इसका इस्तेमाल करें। 

 
Skin Care tips during nautapa in hindi nautapa me skin ka dhayan kaise rakhein
ऐसे फेस पैक लगाएं - फोटो : Adobe stock
ऐसे फेस पैक लगाएं

नौतपा में गर्मी काफी ज्यादा होती है, ऐसे में कोशिश करें कि ऐसे फेस पैक का इस्तेमाल करें, जो स्किन पर ठंडक पहुंचाएं। त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले फेसपैक चेहरे की कई परेशानियों को दूर रखने का काम करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care tips during nautapa in hindi nautapa me skin ka dhayan kaise rakhein
स्किन को हाइड्रेट रखें - फोटो : Adobe stock
स्किन को हाइड्रेट रखें

शरीर के साथ-साथ इस गर्मी में अपनी स्किन को भी हाइड्रेट रखें। इसके लिए गुलाब जल या फिर एलोवेरा से बनें टोनर को दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा हाइड्रेट रखेगा। ये आपकी स्किन की कई परेशानियों को दूर रखने में भी मदद करेगा। 

 
विज्ञापन
Skin Care tips during nautapa in hindi nautapa me skin ka dhayan kaise rakhein
सूती या लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनें - फोटो : instagram
सूती या लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनें

ध्यान रखें कि इस मौसम में आपको किसी भी कीमत पर मोटे फैब्रिक के कपड़े न पहनें। मोटे फैब्रिक के कपड़े आपको उलझन में डाल सकते हैं। इसकी जगह कोशिश करें कि आप सूती या फिर लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनें। ये कपड़े आपको गर्मी में काफी आराम पहुंचाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed