Multani Mitti: गर्मी के मौसम में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस मौसम में त्वचा से संबंधित लापरवाही बरती गई तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग खासतौर पर नए-नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं।
{"_id":"681c2cb182682f186b0d69fd","slug":"multani-mitti-benefits-in-hindi-chehre-par-multani-mitti-kaise-lagayein-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Multani Mitti: गर्मी के मौसम में आपके चेहरे को चमकाने का काम करेगी मुल्तानी मिट्टी, इन तरीकों से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Multani Mitti: गर्मी के मौसम में आपके चेहरे को चमकाने का काम करेगी मुल्तानी मिट्टी, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
Thu, 08 May 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 08 May 2025 09:49 AM IST
सार
गर्मी के मौसम में यदि आप अपने चेहरे को चमकाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में आपके चेहरे को चमकाने का काम करेगी मुल्तानी मिट्टी
- फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण
- फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण
मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेनी है और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है। जब इसका पेस्ट बन जाए तो इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण
- फोटो : freepik
मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण
इन दोनों चीजों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे को दमकाने में मदद करेंगे। इसके लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी ले लें। इसके बाद उसमें दो चम्मच दही मिक्स करें और पेस्ट बना लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए इसे अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें और इसका असर देखें।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस का मिश्रण
- फोटो : Freepik
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस का मिश्रण
नींबू का रस हर किसी को सूट नहीं करता है, इस बात का ध्यान अवश्य रखें। मिश्रण को तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। सिर्फ इससे पेस्ट नहीं बन सकता, इसलिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें फिर चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, दूध और हल्दी का मिश्रण
- फोटो : freepik
मुल्तानी मिट्टी, दूध और हल्दी का मिश्रण
यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप बेझिझक इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और दूध मिक्स करके उसका पेस्ट तैयार करना है। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर धो दें और फिर असर देखें।