फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: थ्रेडिंग करवाने के बाद भूल से भी ना करें ये गलतियां, वरना सामने आएगी बड़ी परेशानी

Sat, 26 Aug 2023 03:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 26 Aug 2023 03:05 PM IST
सार

अगर आप भी खूबसूरत चेहरे के लिए थ्रेडिंग करवाती हैं तो उसे कराने के बाद कुछ गलतियां भूल से भी न करें।

विज्ञापन
Skin care tips after threading in hindi do not do these thing afer threading
threading

Skin Care: महिलाओं के साथ-साथ अब तो पुरुष भी खूबसूरत और हैंडसम दिखने के लिए पार्लर जाते हैं। पार्लर जाकर तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट के अलावा हर कोई थ्रेडिंग कराना पसंद करता है। दरअसल, थ्रेडिंग करवाने के बाद न सिर्फ आईब्रो को एक बेहतरीन शेप मिलती बल्कि इससे चेहरा भी खिल उठता है। बहुत से लोग थ्रेडिंग की जगह भी वैक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग लेजर के जरिए आइब्रो की शेप सही कराते है।



अगर आप थ्रेडिंग करवाती हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ये अक्सर देखा जाता है कि अक्सर लोग थ्रेडिंग के बाद अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उनकी त्वचा को भुगतना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि आपको थ्रेडिंग के बाद किन बातों का ध्यान रखना है। ताकि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। 

Skin care tips after threading in hindi do not do these thing afer threading
sunscreen - फोटो : sunscreen

धूप में बिना सुरक्षा जाना

थ्रेडिंग के बाद आपकी त्वचा आमतौर पर अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए धूप में बिना सुरक्षा के बिना बाहर न जाएं। धूप में बहुत समय तक रहने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Skin care tips after threading in hindi do not do these thing afer threading
Makeup - फोटो : pixabay

कॉस्मेटिक्स का अत्यधिक उपयोग

थ्रेडिंग के बाद आपकी त्वचा पर अत्यधिक कॉस्मेटिक्स का उपयोग करना त्वचा को आघात पहुंचा सकता है। इसके बजाय, प्राकृतिक और हल्के प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin care tips after threading in hindi do not do these thing afer threading
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मलिश करना

थ्रेडिंग के बाद त्वचा पर मलिश करना या उसे खींचना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आपको किसी प्रकार की संवेदनशीलता महसूस होती है, तो त्वचा की देखभाल के बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।

विज्ञापन
Skin care tips after threading in hindi do not do these thing afer threading
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाथों का सही से धोया नहीं जाना

थ्रेडिंग करवाने के बाद हाथों को सही से धोना बहुत महत्वपूर्ण है, अन्यथा आपको चेहरे पर अनचाहे इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed