फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: देसी घी से बनाएं अपनी नाइट क्रीम, इसके इस्तेमाल से मिलेगा त्वचा संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा

Thu, 25 Apr 2024 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 25 Apr 2024 01:11 PM IST
सार

अगर आप देसी घी से बनी होममेड नाइट क्रीम हर रोज चेहरे पर लगाएंगे, तो आपकी त्वचा संबंधी कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Skin Care how to make homemade night cream made by ghee in hindi
देसी घी से बनाएं अपनी नाइट क्रीम - फोटो : iStock

Skin Care: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि बच्चों को छोटे से घी खिलाना चाहिए, ताकि उनका शरीर मजबूत बनें। घी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को भी लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी आपके चेहरे के दाग-धब्बे समेत कई परेशानियों को कम करने में सहायक है।



अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घी से इस्तेमाल से नाइट क्रीम तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा चम्मच घी लें। इसके बाद उसमें 2 से 3 बर्फ के टुकड़े डालकर चलाएं। घी में बार-बार पानी निकलेगा, उसे हटाते रहें। जब बर्फ पिघल जाए तो बचे हुए गाढ़े घी तो एक डिब्बी में बंद करके रख लें। ये आपके लिए नाइट क्रीम का काम करेगा। ये त्वचा को कोमल बनाए रखने में सहायक है। आइए आपको इसके इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं। 

Skin Care how to make homemade night cream made by ghee in hindi
देसी घी से बनाएं अपनी नाइट क्रीम - फोटो : iStock


सनबर्न से मिलेगी राहत

अगर तेज धूप में आपकी त्वचा झुलस गई है, तो आप इस नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर इस घी से बनी क्रीम को चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमक उठेगी और आपको सनबर्न से भी राहत मिलेगी। 

Skin Care how to make homemade night cream made by ghee in hindi
देसी घी से बनाएं अपनी नाइट क्रीम - फोटो : iStock


दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

इस नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग कम करने में सहायक हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल सोने से पहले कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care how to make homemade night cream made by ghee in hindi
देसी घी से बनाएं अपनी नाइट क्रीम - फोटो : iStock

रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा

इस नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे की ड्राईनेस से छुटकारा मिलेगा। घी में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को मुलायम बनाने में सहायक होते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल हर रोज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care how to make homemade night cream made by ghee in hindi
देसी घी से बनाएं अपनी नाइट क्रीम - फोटो : iStock
इंफेक्शन का खतरा होता है कम

इस नाइट क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। अगर आप इसका इस्तेमाल हर रोज करेंगे तो चेहरे पर रैशेज और लालिमा की परेशानी भी कम हो जाती है। 

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed