फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: बाइक चलाने वाले लड़के ऐसे रखें त्वचा का ध्यान, वरना खराब हो सकती है स्किन

Sun, 30 Jul 2023 04:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 30 Jul 2023 04:06 PM IST
सार

बाइक चलाने वाले लड़कों को अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसके टिप्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care for boys who ride bike grooming tips for boys
बाइक - फोटो : iStock

Skin Care: आजकल के लड़कों को बाइक चलाने का काफी शौक होता है। लड़के तो बाइक से रोड ट्रिप तक पर जाते हैं। बाइक चलाते वक्त त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, ऐसा देखा जाता है कि जो लोग बाइक ज्यादा चलाते हैं, उनकी त्वचा काफी खराब होने लगती है। सड़कों पर चलने वाली धूल भरी आंधियों का सीधा असर चेहरे पर होता है, जिससे लड़कों के चेहरे पर भी पिंपल्स और एक्ने दिखने लगते हैं। जो लड़के दाढ़ी रखते हैं, उनके साथ ऐसी समस्या ज्यादा सामने आती है।



ऐसे में ये कहा जाता है कि बाइक चलाने वाले लड़कों को अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसके टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी बाइक चलाने के बावजूद ग्लो करे और आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना होने पाए। आइए आपको स्किन केयर का सही तरीका बताते हैं। 

Skin Care for boys who ride bike grooming tips for boys
face wash - फोटो : Image Source: File Photo

चेहरे को रखें साफ

जब भी बाइक चलाकर आएं तो सबसे पहले चेहरे को साफ करें। चेहरा धोने के लिए हमेशा एक बढ़िया फेस क्लींजर का ही इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को साफ करने में मदद करेगा। 

Skin Care for boys who ride bike grooming tips for boys
clean shave - फोटो : getty images

शेविंग करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

जो लड़के शेविंग करते हैं, उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रेजर अच्छी क्वालिटी का हो। इसके साथ ही शेविंग क्रीम और जेल भी अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care for boys who ride bike grooming tips for boys
Skin

त्वचा को करें एक्सफोलिएट 

लड़कियों की तरह लड़कों को भी अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको बस हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब करना है। ऐसा करने से बािक चलाने के बावजूद आपकी त्वचा ग्लो करेगी। 

विज्ञापन
Skin Care for boys who ride bike grooming tips for boys
Skin care

चेहरे को करें मॉइश्चराइज 

बाइक चलाने के बाद और बाइक चलाने से पहले भी अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। हमेशा अपनी स्किन को सूट करने वाला मॉइश्चराइजर चुनें। आज के समय में तो आप आसानी से जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं इससे आपकी त्वचा चिपचिपी नहीं लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed