फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Underarms Home Remedy: काले अंडरआर्म्स से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Sun, 30 Jul 2023 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 30 Jul 2023 09:36 AM IST
सार

अगर आप भी काले अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं तो ये खबर आपके लिए है। 

विज्ञापन
Underarms Home Remedy in hindi kale underarms kaise saaf karen
dark underarms
Underarms Home Remedy: हम सभी अपने चेहरे की रंगत का तो खास ध्यान रखते हैं, पर जब बात आती कोहनी, घुटने और अंडरआर्म्स की तो लोग इन पर ध्यान ही नहीं देते। यही वजह है कि शरीर के ये अंग काफी ज्यादा काले पड़ने लगते हैं। घुटने और कोहनी के लिए तो कई तरह के स्क्रब आते हैं, जिनको इस्तेमाल में लाकर आप इनके कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं पर, परेशानी तब सामने आती है, जब अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। लोगों को इस बारे में बात करने में भी शर्म आती है।


खासतौर पर ऐसी महिलाएं जिन्हें स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद है, वो काले अंडरआर्म्स की वजह से काफी शर्मिंदगी महसूस करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप भी अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। इस नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
Underarms Home Remedy in hindi kale underarms kaise saaf karen
बेसन - फोटो : istock

करें बेसन का इस्तेमाल

अगर आप काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो बेसन इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस बेसन के साथ दही और नींबू के रस का एक पेस्ट तैयार करना है। अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाना है। कुछ दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

Underarms Home Remedy in hindi kale underarms kaise saaf karen
खीरा - फोटो : पिक्साबे

खीरा और आलू

काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने में खीरा और आलू काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए बस आपको खीरे का रस और आधे आलू का रस चाहिए होगा। इन दोनों को मिलाकर आपको काले अंडरआर्म्स पर लगाना है। इसका असर आपको जल्द दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Underarms Home Remedy in hindi kale underarms kaise saaf karen
हल्दी

हल्दी और बेकिंग सोडा

काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चुटकी हल्दी मिलानी है। चाहें तो इसमें पानी की जगह गुलाब जल मिला लें। इसको काले अंडरआर्म्स पर लगाने से आपको फायदा जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन
Underarms Home Remedy in hindi kale underarms kaise saaf karen
नींबू और शहद - फोटो : social media
नींबू, शहद और चीनी 

इन तीनों चीजों को मिलाकर इससे आप अपने काले अंडरआर्म्स पर स्क्रब करें। ये आपको कम समय में ही काले अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed