Side Effect of Popping Pimples: गर्मियों के मौसम में चेहरे पर मुंहासे निकलना बेहद आम बात है। पसीने, धूप और धूल की वजह से चेहरे पर काफी परेशानियां पैदा कर देती हैं। इन परेशानियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है चेहरे पर मुंहासे आने की। ये मुंहासे चेहरे पर दाग सा लगा देते हैं। इनका तुरंत निस्तारण भी नहीं हो पाता है, इसलिए लोग इस परेशानी से निजात पाने के लिए अक्सर इसे फोड़ देते हैं।
{"_id":"68087f5b2650c129e509c609","slug":"side-effects-of-popping-pimples-on-your-face-jaane-face-par-pimple-fodne-ke-kya-hai-nuksan-2025-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Side Effect of Popping Pimples: पिंपल फोड़ने की है आदत तो इसके नुकसान जान लें, ये आपका चेहरा खराब कर सकती है","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Side Effect of Popping Pimples: पिंपल फोड़ने की है आदत तो इसके नुकसान जान लें, ये आपका चेहरा खराब कर सकती है
Wed, 23 Apr 2025 11:39 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:39 AM IST
सार
यदि चेहरे पर पिंपल आते ही आप उसे फोड़ देते हैं, तो इसके नुकसान जान लें। इस आदत से आपका चेहरा खराब हो सकता है।
विज्ञापन
पिंपल फोड़ने की है आदत तो इसके नुकसान जान लें
- फोटो : Adobe stock
बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा
- फोटो : Adobe stock
बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा
यदि आप चेहरे पर आए मुंहासे को हाथ से फोड़ देंगे तो इससे त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, मुंहासे को फोड़ने के बाद इसके बैक्टीरिया चेहरे के अन्य हिस्सों पर लग जाते हैं, जिस कारण इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बहुत बार तो इस वजह से डॉक्टर तक के पास जाना पड़ जाता है।

रह जाते हैं निशान
- फोटो : Adobe stock
रह जाते हैं निशान
यदि आप मुंहासों को फोड़ेंगे तो इसका निशान आपके चेहरे पर रह जाएगा। इसीलिए कहा जाता है कि मुंहासे होने पर साधारण से घरेलू नुस्खे आजमा लें। ताकि ये खुद से चला जाए। यदि आप इसे हाथ से फोड़ेंगे तो इसका निशान चेहरे पर रह जाएगा, जिसको हटाना मुश्किल काम है।

स्किन होगी डैमेज
- फोटो : Adobe stock
स्किन होगी डैमेज
मुंहासे जब अपने आप चले जाते हैं, तो वो त्वचा पर किसी तरह का प्रभाव नहीं छोड़ते हैं, लेकिन यदि आप उन्हें छेड़ेंगे तो इससे आपकी ही स्किन डैमेज होगी। बार-बार पिंपल फोड़ने से त्वचा की अंदरूनी त्वचा डैमैज हो जाती है, जिससे परेशानी बढ़ जाएगी।

होंगे ब्रेकआउट
- फोटो : Adobe stock
होंगे ब्रेकआउट
बार-बार पिंपल के फोड़ने से इसका ब्रेकआउट होता है। दरअसल, मुंहासे को फोड़ने पर इसमें से चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जो त्वचा में बाकी जगह लगकर वहां भी इसके बैक्टिरिया जमा कर देता है। इससे एक मुंहासे को फोड़ने पर चेहरे पर कई अन्य मुंहासे निकल सकते हैं।