फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aloe Vera Gel: एलोवेरा बढ़ा सकता है चेहरे की परेशानियां, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Wed, 23 Apr 2025 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 23 Apr 2025 10:32 AM IST
सार

यदि आप एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाना चाहते हैं तो पहले उसका सही तरीका जान लें, वरना आपके चेहरे पर कई परेशानियां हो सकती हैं। 

विज्ञापन
how to use aloe vera for glowing skin in hindi
एलोवेरा बढ़ा सकता है चेहरे की परेशानियां - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: शायद ही भारत में कोई ऐसा घर होगा, जहां एलोवेरा का पौधा न लगा हो। इसका इस्तेमाल न सिर्फ जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। बल्कि इसके इस्तेमाल से त्वचा और बालों से संबंधित कई परेशानियों को दूर भी किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एलोवेरा का इस्तेमाल वो बिना किसी की सलाह के कर सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।


भले हीएलोवेरा को आमतौर पर त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह कुछ लोगों के लिए चेहरे की समस्याएं भी बढ़ा सकता है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको एलोवेरा इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे। 
how to use aloe vera for glowing skin in hindi
पैच टेस्ट है जरूरी - फोटो : Freepik.com
पैच टेस्ट है जरूरी

लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खों से किसी तरह की कोई एलर्जी नहीं होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। एलोवेरा के इस्तेमाल से पहले भी आपको पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा को हाथ के अंदरूनी हिस्से पर लगाकर टेस्ट करें, यदि 24 घंटे तक आपको किसी तरह की एलर्जी नहीं होती है सिर्फ तभी इसका इस्तेमाल करें। 

 
how to use aloe vera for glowing skin in hindi
कोशिश करें कि जेल ताजा हो - फोटो : freepik
कोशिश करें कि जेल ताजा हो

आज-कल बाजार में कई कंपनियां एलोवेरा जेल बेचती हैं, जिनमें केमिकल मिक्स हो सकता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें। यदि ये ताजा नहीं होगा, तो हो सकता है कि त्वचा पर इसके इस्तेमाल से रिएक्शन हो जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use aloe vera for glowing skin in hindi
समय का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com
समय का रखें ध्यान

भले ही एलोवेरा से एलर्जी या इंफेक्शन का ज्यादा खतरा नहीं रहता है, लेकिन इसके बावजूद आप इसे लगाते समय समय का खास ध्यान रखें। इसे आधे घंटे के ज्यादा अपने चेहरे पर न लगाएं। किसी स्किन विशेषज्ञ की सलाह पर ही इसे रातभर के लिए छोड़ें, वरना ये आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। 

 
विज्ञापन
how to use aloe vera for glowing skin in hindi
हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं - फोटो : Freepik.com
हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं

कभी भी एलोवेरा को रोज चेहरे पर न लगाएं। ये हर किसी को सूट नहीं करता है। हर रोज इस्तेमाल की जगह इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में महज दो से तीन बार करना है, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed