फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect of Popping Pimples: पिंपल फोड़ने की है आदत तो इसके नुकसान जान लें, ये आपका चेहरा खराब कर सकती है

Wed, 23 Apr 2025 11:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 23 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

यदि चेहरे पर पिंपल आते ही आप उसे फोड़ देते हैं, तो इसके नुकसान जान लें। इस आदत से आपका चेहरा खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
Side Effects of Popping Pimples on Your Face Jaane Face Par Pimple Fodne Ke Kya hai Nuksan
पिंपल फोड़ने की है आदत तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock

Side Effect of Popping Pimples: गर्मियों के मौसम में चेहरे पर मुंहासे निकलना बेहद आम बात है। पसीने, धूप और धूल की वजह से चेहरे पर काफी परेशानियां पैदा कर देती हैं। इन परेशानियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है चेहरे पर मुंहासे आने की। ये मुंहासे चेहरे पर दाग सा लगा देते हैं। इनका तुरंत निस्तारण भी नहीं हो पाता है, इसलिए लोग इस परेशानी से निजात पाने के लिए अक्सर इसे फोड़ देते हैं।



यदि आपकी भी यही आदत है, तो आपको संभलने की जरूरत है। दरअसल, मुंहासे को फोड़ने से भले ही ये एक बार को चला जाए, लेकिन इस कारण कई अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि मुंहासों को फोड़ने से आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, ताकि आप भी इन्हें फोड़ने से पहले एक बार सोच लें। 

Side Effects of Popping Pimples on Your Face Jaane Face Par Pimple Fodne Ke Kya hai Nuksan
बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा - फोटो : Adobe stock
बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा

यदि आप चेहरे पर आए मुंहासे को हाथ से फोड़ देंगे तो इससे त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, मुंहासे को फोड़ने के बाद इसके बैक्टीरिया चेहरे के अन्य हिस्सों पर लग जाते हैं, जिस कारण इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बहुत बार तो इस वजह से डॉक्टर तक के पास जाना पड़ जाता है। 

 
Side Effects of Popping Pimples on Your Face Jaane Face Par Pimple Fodne Ke Kya hai Nuksan
रह जाते हैं निशान - फोटो : Adobe stock
रह जाते हैं निशान

यदि आप मुंहासों को फोड़ेंगे तो इसका निशान आपके चेहरे पर रह जाएगा। इसीलिए कहा जाता है कि मुंहासे होने पर साधारण से घरेलू नुस्खे आजमा लें। ताकि ये खुद से चला जाए। यदि आप इसे हाथ से फोड़ेंगे तो इसका निशान चेहरे पर रह जाएगा, जिसको हटाना मुश्किल काम है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effects of Popping Pimples on Your Face Jaane Face Par Pimple Fodne Ke Kya hai Nuksan
स्किन होगी डैमेज - फोटो : Adobe stock
स्किन होगी डैमेज

मुंहासे जब अपने आप चले जाते हैं, तो वो त्वचा पर किसी तरह का प्रभाव नहीं छोड़ते हैं, लेकिन यदि आप उन्हें छेड़ेंगे तो इससे आपकी ही स्किन डैमेज होगी। बार-बार पिंपल फोड़ने से त्वचा की अंदरूनी त्वचा डैमैज हो जाती है, जिससे परेशानी बढ़ जाएगी। 

 
विज्ञापन
Side Effects of Popping Pimples on Your Face Jaane Face Par Pimple Fodne Ke Kya hai Nuksan
होंगे ब्रेकआउट - फोटो : Adobe stock
होंगे ब्रेकआउट

बार-बार पिंपल के फोड़ने से इसका ब्रेकआउट होता है। दरअसल, मुंहासे को फोड़ने पर इसमें से चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जो त्वचा में बाकी जगह लगकर वहां भी इसके बैक्टिरिया जमा कर देता है। इससे एक मुंहासे को फोड़ने पर चेहरे पर कई अन्य मुंहासे निकल सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed