फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: त्वचा पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाने के पांच बड़े नुकसान

Thu, 13 Feb 2025 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

यदि आप भी मच्छरों से बचने के लिए त्वचा पर भर-भर के मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो संभल जाइए। इससे त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। 

विज्ञापन
side effects of mosquito repellent cream in hindi skin par mosquitos bhagane wali cream lagane ke nuksan
त्वचा पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाने के पांच बड़े नुकसान - फोटो : Freepik.com
Skin Care Tips: मौसम बदलने के साथ-साथ एक बार फिर से मच्छरों ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मच्छरों के आतंक से बचने के लिए ज्यादातर लोग तो घरों में कॉयल और मशीन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं बहुत से लोग इस परेशानी से बचने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो मच्छरों को पास आने से रोकती है।


लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि मच्छर वाली क्रीम का इस्तेमाल वो दिन में कितनी भी बार कर सकते हैं और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है, यहां हम आपको इस क्रीम से होने वाले पांच बड़े नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो त्वचा के लिए भी हानिकारक हैं। 
side effects of mosquito repellent cream in hindi skin par mosquitos bhagane wali cream lagane ke nuksan
त्वचा पर होगी जलन - फोटो : istock

त्वचा पर होगी जलन

यदि आप नियमित रूप से भर-भर के मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करत हैं तो त्वचा पर जलन हो सकती है। इसमें डीईईटी, पिकारिडिन और अन्य केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार स्किन रैशेज या एलर्जी भी हो सकती है।  

side effects of mosquito repellent cream in hindi skin par mosquitos bhagane wali cream lagane ke nuksan
बढ़ सकता है रूखापन - फोटो : Adobe stock

बढ़ सकता है रूखापन

ज्यादातर मच्छर भगाने वाली क्रीमों में अल्कोहल और अन्य ड्राईइंग तत्व होते हैं, जो त्वचा की नमी छीन सकते हैं। इससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है, खासकर अगर इसे बार-बार लगाया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of mosquito repellent cream in hindi skin par mosquitos bhagane wali cream lagane ke nuksan
बढ़ सकती है त्वचा की संवेदनशीलता - फोटो : Adobe stock

बढ़ सकती है त्वचा की संवेदनशीलता

यदि आपकी क्रीम में डीईईटीकी अधिक मात्रा है तो ये त्वचा के जरिए शरीर में अवशोषित हो सकती है। इसकी वजह से सिरदर्द, मतली, चक्कर आना और त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
side effects of mosquito repellent cream in hindi skin par mosquitos bhagane wali cream lagane ke nuksan
आंखों में होगी परेशानी - फोटो : freepik.com

आंखों में होगी परेशानी

ये क्रीम यदि गलती से भी आंखों में चली जाए तो आंखों में तेज जलन होगी और सूजन भी हो सकती है। बहुत सी क्रीम की तो गंध ही इतनी तेज होती है, जिसकी वजह से आंखों पर काफी गहरा असर पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed