Blackheads Removal: हर किसी की त्वचा पर अलग-अलग तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे कि कोई मुंहासों से परेशान है तो किसी के चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां आने लगी हैं। बहुत से लोग तो ब्लैकहेड्स से काफी परेशान रहते हैं क्योंकि ब्लैकहेड्स से उनकी सुंदरता पर दाग दिखता है।
Blackheads Removal: ब्लैकहेड्स हटाने के लिए करते हैं पोर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें
यदि आप भी ब्लैकहेड्स हटाने के लिए पोर स्ट्रिप्स इस्तेमाल करते हैं, तो इसके नुकसान जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
कैसे होता है इस्तेमाल ?
इसके नुकसान जानने से पहले ये जान लें कि आखिर इन पोर स्ट्रिप्स को इस्तेमाल कैसे किया जाता है। ये पोर स्ट्रिप्स देखने में प्लास्टिक या फिर सूती कपड़े के जैसी ही होती हैं, जिसके एक तरफ काफी चिपचिपा पदार्थ लगा होता है। इस स्ट्रिप को ब्लैकहेड की साइड चिपकाकर थोड़ा सा प्रेस करें। जब ये पूरी तरह से चिपक जाए तो झटके से इसे स्किन से छुटा लें। इसे वैक्स स्ट्रिप की तरह ही हटाया जाता है। जिसकी वजह से ब्लैकहेड्स स्किन से उखड़कर इन स्ट्रिप्स पर चिपक जाते हैं।
अब इसके नुकसान जान लेते हैं -
रोम छिद्र हो जाते हैं बड़े
पोर स्ट्रिप्स के इस्तेमाल से त्वचा के रोम छिद्र काफी ज्यादा खुल जाते हैं, जिस कारण आपकी त्वचा अजीब दिख सकती है। पोर्स के ज्यादा खुला रहने की वजह से त्वचा की सतह पर गंदगी जमने लगती है जो आगे जाकर मुंहासों का कारण बन सकती है।
त्वचा हो सकती है डिहाइड्रेटेड
यदि आप ज्यादा पोर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे की नमी कम होने लगेगी। कई बार तो इस कारण से ही त्वचा डिहाइड्रेटेड होने लगती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी त्वचा में नमी की कमी न हो।
त्वचा पर हो सकती है एलर्जी
पोर स्ट्रिप्स के ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। कई लोग इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा पर जलन, लालिमा या दाने निकलने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसकी वजह से त्वचा अत्याधिक सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए इसका इस्तेमाल हमेशा सोच-समझ के ही करें।