फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect Of Hair Spa: हेयर स्पा के 5 बड़े नुकसान, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए

Fri, 04 Apr 2025 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

यदि आप भी हर महीने सैलून जाकर हेयर स्पा कराती हैं तो उसके नुकसान जान लीजिए। ये आपके बालों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। 

विज्ञापन
Side Effect Of Hair Spa in hindi hair spa karane ke kya nuksan hain
हेयर स्पा के 5 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Hair Spa: हेयर स्पा एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जिससे बालों में नई चमक सी आ जाती है। इसको कराने से बालों से सम्बंधित कई परेशानियां भी दूर रहती है। यही वजह है कि महिलाएं एक महीने में दो से तीन बार हेयर स्पा कराना पसंद करती हैं। हेयर स्पा में शैंपू, हेयर क्रीम, हेयर मास्क और कंडीशनर वगैरह लगाकर बालों की डीप मॉइश्चराइजिंग की जाती है, साथ ही स्टीम भी दी जाती है। इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा चमक जाते हैं।


वैसे तो इससे बालों को काफी लाभ मिलते हैं, लेकिन यदि हेयर स्पा को बार-बार कराया जाए तो इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको इन्हीं नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी हेयर स्पा करने से पहले एक बार सोच लें। 
Side Effect Of Hair Spa in hindi hair spa karane ke kya nuksan hain
बढ़ेगी हेयर फॉल की समस्या - फोटो : freepik

बढ़ेगी हेयर फॉल की समस्या

यदि आप नियमित रूप से हेयर स्पा लेंगी तो हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। ये परेशानी ज्यादातर उन लोगों में होती है, जिसकी स्कैल्प संवेदनशील होती है। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को हर हेयर केयर प्रोडक्ट सूट नहीं करता है। इसलिए यदि वो हेयर स्पा करा भी रही हैं तो प्रोडक्ट को एक बारी चेक कर लें, ताकि आपको किसी तरह का कोई खतरा न रहे। 

Side Effect Of Hair Spa in hindi hair spa karane ke kya nuksan hain
स्कैल्प को पहुंचाएगा नुकसान - फोटो : Adobe stock

स्कैल्प को पहुंचाएगा नुकसान

कई बार हेयर स्पा करने में ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है, जिनमें भारी मात्रा में केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आपको इन केमिकल्स से एलर्जी हो, तो हेयर स्पा करने से बचें। केमिकल वाले प्रोडक्ट स्कैल्प या बालों को और भी नुकसान पहुँचाने का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effect Of Hair Spa in hindi hair spa karane ke kya nuksan hain
बालों का रंग उड़ेगा - फोटो : Adobe stock

बालों का रंग उड़ेगा

बार-बार हेयर स्पा कराने से बालों का रंग उड़ने लगता है। क्योंकि हेयर स्पा में कई ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं,जिनमें ब्लीच पाया जाता है। इसी की वजह से बालों का रंग उड़ने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
Side Effect Of Hair Spa in hindi hair spa karane ke kya nuksan hain
बाल होंगे ड्राई - फोटो : Adobe stock

बाल होंगे ड्राई

यदि आप बार-बार या महीने में कई बार हेयर स्पा कराती हैं, तो इससे बालों की प्राकृतिक नमी में कमी में आ सकती है। इसकी वजह से कई बार बालों के साथ-साथ स्कैल्प भी ड्राई होने लगती है, जिस कारण स्कैल्प पर रूसी जमने लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed