फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: सिर से गायब बालों को दोबारा उगने में मदद करेंगी ये जड़ी बूटियां, एक बार आजमा कर देख लें

Fri, 04 Apr 2025 01:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

यदि आपके सिर से भी बाल गायब हो रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके सिर पर नए बाल उगने लगेंगे। 

विज्ञापन
hair growth tips ganjapan kaise dur kare naye baal kaise ugaye
सिर से गायब बालों को दोबारा उगने में मदद करेंगी ये जड़ी बूटियां - फोटो : Adobe stock

Hair Care: 'अरे भाई, तुम्हारे बाल तो काफी झड़ने लगे हैं, अब तो स्कैल्प दिखने लगी है। गंजे हो रहे हो तुम। तुम्हें पैच लगवाना चाहिए।' यदि इस तरह की बातें आपको भी सुनने को मिलती हैं तो घबराएं नहीं। डॉक्टर के पास जाने से पहले एक बार घरेलू नुस्खे ट्राई करके देख लें।



यहां हम आपको चार ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके सिर के बाल दोबारा उग जाएंगे। इन नुस्खों को ट्राई करने के लिए आपको ज्यादा पैसै खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो बस एक बार नुस्खों को आजमा कर देख लें। यदि इससे फायदा नहीं मिलता है तो डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें। 

hair growth tips ganjapan kaise dur kare naye baal kaise ugaye
आंवला - फोटो : instagram

आंवला 

यदि आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ गए हैं और स्कैल्प दिखने लगी है तो आपको आंवला इस्तेमाल करके देखना चाहिए। आंवला में विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल जड़ से मजबूत होते हैं। इसके साथ-साथ नए बालों को उगाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

hair growth tips ganjapan kaise dur kare naye baal kaise ugaye
मेथी दाना - फोटो : Freepik.com
मेथी दाना

मेथी दाना हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। इसकी वजह से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि बेहद कम दाम पर मिलने वाला ये मेथी दाना नए बालों को उगाने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल आप रातभर भिगोने के बाद कर सकते हैं। सिर्फ बालों में मेथी दाना का पानी लगाने से भी नए बाल उगते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
hair growth tips ganjapan kaise dur kare naye baal kaise ugaye
ब्राह्मी  - फोटो : Adobe stock

ब्राह्मी 

इसका इस्तेमाल बाजार में मिलने वाले हेयर ऑयल में भी होता है। ऐसे में यदि आप घर पर बिना केमिकल के ब्राह्मी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी आपके बाल मजबूत हो जाएंगे। इसके तेल से नियमित रूप से अपने बालों में मसाज करें और कुछ ही दिनों में इसका असर देखें। 

विज्ञापन
hair growth tips ganjapan kaise dur kare naye baal kaise ugaye
नीम - फोटो : freepik.com

नीम

हर घर के आस-पास कहीं न कहीं नीम का पेड़ लगा होगा। ऐसे में आप नीम का इस्तेमाल भी बालों को उगाने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बाल मजबूत बनेंगे और नए बाल उगेंगे साथ ही स्कैल्प की कई परेशानियां भी कम होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed