फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabudana For Skin: व्रत वाले साबुदाने से चेहरे को भी मिलेगा निखार, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Thu, 25 Aug 2022 12:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 25 Aug 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Sabudana Benefits For Skin How To Make Sabudana Face Pack
साबुदाने का फेसपैक - फोटो : iStock

साबुदाने को अक्सर लोग व्रत में खाते हैं। पौष्टिक होने के साथ ही साबुदाना सुपाच्य होता है। जिसकी वजह से इसे व्रत के साथ ही बच्चों और बीमार लोगों को भी खाने के लिए दिया जाता है। साबुदाने की खिचड़ी से लेकर खीर और टिक्की तो हर किसी ने खाई होगी। लेकिन क्या साबुदाने का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए किया है कभी। जी हां, साबुदाने की मदद से स्किन पर भी ग्लो लाया जा सकता है। अगर आप चेहरे की थोड़ा ज्यादा देखभाल करती हैं तो साबुदाने के फेसपैक को लगाएं। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो मिलेगा। 

Sabudana Benefits For Skin How To Make Sabudana Face Pack
साबुदाना

साबुदाने का फेसपैक बनाने के लिए एक चम्मच नींबू के रस और मुल्तानी मिट्टी के साथ फेस पैक बनाकर तैयार करें। इस पैक में आप थोड़ा सा गुलाबजल भी मिला दें। 

Sabudana Benefits For Skin How To Make Sabudana Face Pack
sabudana
जानें कैसे बनेगा फेसपैक

साबुदाने का फेसपैक बनाने के लिए साबुदाने और नींबू के रस को मिलाकर गर्म करें। धीमी आंच पर जब ये मिश्रण थोड़ा सा मुलायम हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस साबुदाने को मिक्सी के जार में पलटें और साथ में ब्राउन शुगर को डालें। दोनों को मिलाकर पीस लें। इस गाढ़े पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sabudana Benefits For Skin How To Make Sabudana Face Pack
sabudana - फोटो : istock

इस फेसपैक की पतली सी परत चेहरे पर लगाएं। करीब पंद्रह से बीस मिनट बाद चेहरे को धो लें। सबसे आखिर में मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। साबुदाने का फेसपैक लगाने से त्वचा साफ होती है और एक्ने और पिंपल से छुटकारा मिलता है। चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और पिंपल जरा भी अच्छे नहीं लगते। इसलिए जरूरी है कि त्वचा को समय-समय पर कुछ हेल्दी ट्रीटमेंट दिया जाए। जिससे कि स्किन अंदर से क्लियर रहे। साबुदाना एंटीऑक्सीडेंट युक्त होता है। जो स्किन को साफ करता है। 

विज्ञापन
Sabudana Benefits For Skin How To Make Sabudana Face Pack
फेसपैक
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो साबुदाने के फेसपैक में नींबू के रस को ना मिलाएं। बस ये पैक ड्राई स्किन के लिए तैयार है। साबुदाना ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाता है और मॉइश्चर को स्किन में लॉक करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed