फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: इन खराब आदतों की वजह से हो जाती है एक्ने की समस्या, समय रहते कर लें सुधार

Wed, 24 Aug 2022 10:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Skin Care Tips Bad Habits That Causes Pimples And Acne On Face
acne

चेहरे पर एक्ने या पिंपल निकलना बेहद बुरा लगता है। कई लोगों के ये समस्या टीन एज से ही होती है। तो कुछ यंग लोगों के चेहरे से लेकर कंधे और पीठ पर भी एक्ने निकलते हैं। इन्हें दूर करने के लिए तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना की कुछ आदतें हीं इन एक्ने और पिंपल के लिए जिम्मेदार होती हैं। जिन्हें अगर सुधार लिया जाए तो काफी हद तक एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानें कौन सी हैं वो आदतें जो एक्ने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। 

Skin Care Tips Bad Habits That Causes Pimples And Acne On Face
towel
तौलिया हो सकता है जिम्मेदार

स्किन की समस्याओं से बचना है तो साफ-सफाई बेहद जरूरी है। बहुत से लोग रोजाना नहाने वाली तौलिया को साफ करने के मामले में अनदेखी करते हैं। जो कि काफी हद तक एक्ने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। गंदी और पसीने से भरी तौलिया एक्ने का कारण होती है। तौलिया को हमेशा धोकर और धूप में सुखाकर ही इस्तेमाल में लाना चाहिए। वहीं कभी भी किसी दूसरे के तौलिया को इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। इनकी वजह से चेहरे पर एक्ने निकल सकते हैं। 

Skin Care Tips Bad Habits That Causes Pimples And Acne On Face
face mask - फोटो : amar ujala
फेस मास्क

मास्क लगाना इन दिनों बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आप रोजाना मास्क को इस्तेमाल करते हैं। तो मास्क को धोकर धूप में जरूर सुखाएं। गंदे मास्क की वजह से एक्ने होने की संभावना रहती है। वहीं अगर आप सर्जिकल मास्क इस्तेमाल करते हैं तो इसे केवल एक बार ही लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips Bad Habits That Causes Pimples And Acne On Face
bedsheet - फोटो : Pixabay
बेडशीट हो साफ

गंदे तौलिया के साथ ही गंदे बिस्तर की वजह से भी एक्ने हो सकते हैं। इसलिए अपने तकिया और चादर को सप्ताह में एक दिन धोना बेहद जरूरी है। क्योंकि जब हम अपना चेहरा तकिया या बिस्तर पर रखते हैं गंदे बिस्तर की वजह से एक्ने हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को इस ओर ध्यान नहीं जाता। 

विज्ञापन
Skin Care Tips Bad Habits That Causes Pimples And Acne On Face
hair wash
बालों को धोएं

चेहरे पर एक्ने निकलने की वजह आपके गंदे बाल भी हो सकते हैं। बालों को सप्ताह में दो बार धोना जरूरी है। नहीं तो गंदे बालों की वजह से माथे पर और गालों पर एक्ने हो जाते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed