फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rice Water Benefit: चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है? इस्तेमाल से पहले जान लें

Wed, 05 Mar 2025 12:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Mar 2025 12:18 PM IST
सार

चेहरे पर चावल का पानी लगाने के कई फायदे होते हैं। ये एक प्राकृतिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसे लंबे समय से एशियाई देशों में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

विज्ञापन
Rice Water Benefit on skin chehre par chawal ka pani kaise lagayein
चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है? - फोटो : Adobe stock
Rice Water Benefit: आजकल महिलाओं के सिर पर कोरियन स्किन का क्रेज चढ़ रहा है। कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए लड़कियां महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यदि आप ज्यादा महंगे प्रोडक्ट पर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो चावल का पानी चेहरे पर इस्तेमाल करें।चावल का पानी एक प्राकृतिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसे लंबे समय से त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग किया जाता रहा है।


खासतौर पर एशियाई देशों में चावल का पानी स्किन के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। ये चेहरे की स्किन टोन को सुधारने, नमी बनाए रखने और प्राकृतिक ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ, कोमल और दाग-धब्बों से मुक्त बन सकती है।  
Rice Water Benefit on skin chehre par chawal ka pani kaise lagayein
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है - फोटो : Adobe stock

त्वचा को ग्लोइंग बनाता है 

चावल के पानी में विटामिन ई, एंटीऑक्सिडेंट्स और आवश्यक मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं। ये डल और थकी हुई स्किन को फिर से जवां बनाता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

Rice Water Benefit on skin chehre par chawal ka pani kaise lagayein
दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करता है - फोटो : Adobe stock

दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करता है

यदि आपके चेहरे पर काफी दाग-धब्बे हैं तो इसका इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद फेरुलिक एसिड और एलांटोइन तत्व त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और झाइयां हल्की हो जाती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rice Water Benefit on skin chehre par chawal ka pani kaise lagayein
सनबर्न से राहत - फोटो : Adobe stock

सनबर्न से राहत
 
धूप में यदि आपकी त्वचा पर सनबर्न हो रहा है तो इसका इस्तेमाल करें। क्योंकि चावल का पानी एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो सनबर्न और त्वचा की जलन को शांत करता है। ये संवेदनशील त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।  

विज्ञापन
Rice Water Benefit on skin chehre par chawal ka pani kaise lagayein
एंटी-एजिंग गुण - फोटो : Adobe stock

एंटी-एजिंग गुण

जिन लोगों की त्वचा पर कम उम्र में ही झुर्रियां दिख रही हैं तो भी इसका इस्तेमाल करना सही माना जाता है। ये त्वचा को टाइट बनाकर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed