Reason Behind Cracked Heels: जिस तरह से मानसून के मौसम में बाल चिपचिप करने लगते हैं और स्किन भी डल होने लगती है, ठीक उसी तरह से इस मौसम में एड़ियों से संबंधित परेशानी भी देखने को मिलती है। दरअसल, इस मौसम में एड़ियां काफी फटने लगती हैं, तो लोगों को लगता है कि इसकी वजह सिर्फ सही से देखभाल न करना है। पर, क्या आप जानते हैं कि एड़ियों के फटने की कई वजहें हो सकती हैं।
{"_id":"6888ac585cf84144a002d015","slug":"reason-behind-cracked-heels-in-hindi-ediya-kyon-fatati-hai-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cracked Heels: इन 5 गलतियों की वजह से फटती हैं एड़ियां, दूसरे नंबर वाली मिस्टेक तो है बेहद कॉमन","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Cracked Heels: इन 5 गलतियों की वजह से फटती हैं एड़ियां, दूसरे नंबर वाली मिस्टेक तो है बेहद कॉमन
Tue, 29 Jul 2025 05:11 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:11 PM IST
सार
Reason Behind Cracked Heels: यदि आपकी एड़ियां भी काफी फटती हैं, तो उसे ठीक करने से पहले इन एड़ियों के फटने की वजह जान लें।
विज्ञापन
इन 5 गलतियों की वजह से फटती हैं एड़ियां, दूसरे नंबर वाली मिस्टेक तो है बेहद कॉमन
- फोटो : Adobe stock
पहली गलती
- फोटो : Adobe stock
1. पहली गलती
पैरों की सही से सफाई न करना आपकी फटी एड़ियों का सबसे बड़ा कारण हो सकती हैं। जी हां, खासतौर पर अगर आप कहीं बाहर से आए हैं, या फिर जूते पहनते हैं, या फिर अगर आपके पैर बारिश के पानी में भीग गए हैं, तब तो घर आकर सबसे पहले साफ पानी से अपने पैरों को साफ करें।

दूसरी गलती
- फोटो : Adobe stock
2. दूसरी गलती
बारिश के मौसम में या इस मौसम के अलावा भी, कभी भी नंगे पैर न घूमें। नंगे पैर घूमने की वजह से पैरों में तमाम तरह के बैक्टीरिया जमने लगते हैं। जिनकी वजह से एक समय में एड़ियां फटने लगती हैं। इसलिए गलती से भी बिना चप्पल के न घूमें। भले ही घर, बाहर और बाथरूम के लिए अलग-अलग चप्पल रखें, लेकिन नंगे पैर कभी भी न घूमें।

तीसरी गलती
- फोटो : Adobe stock
3. तीसरी गलती
ये गलती ज्यादातर लोग दोहराते हैं। दरअसल, ये हम सभी को पता होना चाहिए कि पैरों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से ज़्यादा ड्राई होती है। ऐसे में पैरों में सबसे ज्यादा मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। यदि ध्यान न दिया जाए तो नमी की कमी से स्किन सख्त होकर फटने लगती है। इसलिए हर रात पैरों में मॉइश्चराइजर लगाकर सोएं।

चौथी गलती
- फोटो : Freepik
4. चौथी गलती
अक्सर हम में से लोग पैरों को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ज्यादा देर तक गर्म पानी में पैर भिगोने से नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं। इसी कारण स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। इसलिए यदि आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बाद में मॉइश्चराइजर अवश्य इस्तेमाल करें।