फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अंगूरी भाबी' की खूबसूरती नहीं रही राज, खुद बताया बेदाग त्वचा के लिए क्या कुछ करती हैं

Tue, 27 Mar 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Personal Secrets Of Bhabiji Ghar Par Hain fame Shubhangi Atre flawless hair and skin
टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत भाभी 'शुभांगी अत्रे' जैसी खूबसूरत त्वचा पाना कोई आसान काम नहीं है। पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि आप उनकी तरह खूबसूरत नहीं दिख सकते । खास बात यह है कि अब आपको उनकी बेदाग त्वचा और खूबसूरत लंबे बालों का सीक्रेट जानने के लिए उनके घर पर आवाज नहीं लगानी पडेगी कि 'भाबी जी घर पर हैं'?


टीवी की इस खूबसूरत भाभी ने अपने फैंस को खुद अपनी खूबसूरती का राज बताया है। आइए जानते हैं क्या है वो सीक्रेट। 
Personal Secrets Of Bhabiji Ghar Par Hain fame Shubhangi Atre flawless hair and skin
बेदाग त्वचा के लिए
शुभांगी अत्रे का कहना है कि अपनी बेदाग और निखरी त्वचा को बनाए रखने के लिए वो रोजाना नारियल पानी पीती हैं। इसके अलावा वो सेब, पपीता, केला, और अनानास जैसे फलों से बने फ्रूट सलाद के साथ स्प्राउट्स भी लेती हैं। उन्होंने बताया कि वो मौसम के सभी फलों को फ्रूट सलाद में शामिल करती हैं। जिसमें आम उनका सबसे पसंदीदा फल है। 
 
Personal Secrets Of Bhabiji Ghar Par Hain fame Shubhangi Atre flawless hair and skin
हाइड्रेटेड स्किन
शुभांगी अत्रे ने बताया कि अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए वो दिन भर पानी पीती रहती हैं। वो दिन में एक बार जरूर नींबू पानी पीती है। उनका कहना है कि ऐसा करने से उनके शरीर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि वो विटामिन ई के लिए पपीता भी खाती हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Personal Secrets Of Bhabiji Ghar Par Hain fame Shubhangi Atre flawless hair and skin
shubhangi atre
ग्रीन टी
शुभांगी अत्रे ने बताया कि वो दिन में चाय कि जगह खुद को फ्रेश महसूस करवाने के लिए ग्रीन टी का सहारा लेती हैं। इसके अलावा वो हर दूसरे दिन एक आंवला भी खाती हैं। खाना बनाते समय वो इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि उनके खाने में लाल मिर्च का इस्तेमाल कम से कम हो। इसके बदले वो विटामिन ई की कमी पूरी करने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करती हैं।  
विज्ञापन
Personal Secrets Of Bhabiji Ghar Par Hain fame Shubhangi Atre flawless hair and skin
shubhangi atre
नेचुरल रेमेडी
शुभांगी अत्रे का कहना है कि वो न सिर्फ संतरे और लौकी का जूस पीने के लिए इस्तेमाल करती हैं बल्कि उसको अपने चेहरे पर भी लगाती हैं। उन्होंने बताया कि वो अखरोट और टमाटर का स्क्रब चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं। इसेक अलावा वो हल्दी और बेसन के स्क्रब को भी हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर लगाती हैं। बढ़ती उम्र को मात देने के लिए वो टमाटर के रस में शहद, नींबू के साथ सफेद मिर्च मिलाकर लगाती हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी स्किन के लिए ऑलिव ऑयल के साथ फ्रेश मलाई और शहद भी कमाल करता है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed