गर्मियों में त्वचा की देखभाल के हमेशा एक सलाह जरूर दी जाती है कि बहार निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव होती है, उनकी त्वचा पर धूप में निकलते ही लाल रैशेज पड़ने लगते हैं और त्वचा झुलसने लगती है। लेकिन हम आज ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप बेपरवाह बिना सनस्क्रीन के बहार भी निकल सकती हैं और आपकी त्वचा पर ना रैशेज होंगे ना टैनिंग होगी।
{"_id":"5cd668f2bdec22077907492d","slug":"no-sunscreen-can-also-protect-your-skin-in-heat-use-healthy-food-in-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना सनस्क्रीन के भी दे सकते हैं धूप को मात, सिर्फ ये चीजें अपनाएं और चमकती त्वचा पाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बिना सनस्क्रीन के भी दे सकते हैं धूप को मात, सिर्फ ये चीजें अपनाएं और चमकती त्वचा पाएं
Sat, 11 May 2019 12:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 11 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
त्वचा को हर मौसम में स्वास्थ्य और दमकती बनाए रखने में ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा हेल्दी डाइट जरूरी होती है। त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में प्रोटीन और विटामिन-सी भी बहुत जरूरी होते हैं। इससे त्वचा की बाहरी लेयर सुरक्षित रहती है।
डाइट में शामिल करें ये चीजें
फलियों में जिंक और हाइड्रोलिक एसिड पाया जाता है। ये दोनों त्वचा में कोलाजन के स्तर का बनाए रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से त्वचा पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती हैं। गाजर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है। साथ ही त्वचा में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है।
फलियों में जिंक और हाइड्रोलिक एसिड पाया जाता है। ये दोनों त्वचा में कोलाजन के स्तर का बनाए रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से त्वचा पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती हैं। गाजर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है। साथ ही त्वचा में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकती त्वचा के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल करें। इसके लिए मछली का सेवन करना चाहिए क्योंकि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा खराब होने से बच जाती है।
विज्ञापन
अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, सभी फलों के मुकाबले ब्लूबेरी में सबसे अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ब्लूबेरीज के सेवन से त्वचा लंबे समय तक कोमल रहती है। साथ ही दिल की बीमारी और कैंसर जैसी समस्याओं से बचाव भी होता है इसलिए अपनी डाइट में ब्लूबेरीज जरूर शामिल करें। गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च, टमाटर और स्ट्रॉबेरीज जरूर शामिल करें। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो त्वचा को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।