फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Polish Hacks: कम समय में नेल पॉलिश सुखाने में मददगार हैं ये ट्रिक्स, आप भी जानें

Tue, 25 Apr 2023 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Apr 2023 03:40 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप झटपट अपनी नेल पॉलिश सुखा सकती हैं।

विज्ञापन
Nail Polish Hacks how to make nail polish dry simple tricks and tips
Nail Polish - फोटो : getty images

Nail Polish Hacks: हमारे लुक को कंप्लीट करने में आउटफिट के साथ--साथ एक्सेसरीज का काफी हाथ होता है। मेकअप से लेकर नेलपेंट तक हमें खूबसूरत दिखाने में मददगार होती है। अगर बात करें नेल पॉलिश की तो ये हमेशा आउटफिट के रंग से मैच करके की लगाई जाती है। पर, कई बार देखा जाता है कि जब हम जल्दी में नेलपेंट लगाते हैं तो ये बिगड़ जाती है। नेल पॉलिश को सूखने में काफी समय लगता है। ऐसे में समय के अभाव की वजह से नेल पॉलिश को सुखाने के लिए लड़कियां काफी जतन करती हैं।



इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप झटपट अपनी नेल पॉलिश सुखा सकती हैं। इसके लिए आपको लंबे समय तक इंतजार भी नहीं करना होगा और न ही इसके लिए आपको किसी मशीन की जरूरत है। इन तरीकों को अपनाकर आप जल्दी में भी अपने नेल पॉलिश सुखा सकती हैं। आइए देर न करते हुए आपको ये टिप्स बताते हैं।

Nail Polish Hacks how to make nail polish dry simple tricks and tips
cold water

करें ठंडे पानी का इस्तेमाल

अगर आप अपनी नेल पॉलिश जल्दी सुखाना चाहती हैं तो इसे लगाने से पहले ही एक कटोरे में ठंडा पानी और बर्फ लें। अब नेल पॉलिश लगाएं और हाथों को इसी कटोरे में डाल दें। दो से तीन मिनट डुबोने के बाद आप देखेंगी कि नेल पॉलिश सूख गई है। 

Nail Polish Hacks how to make nail polish dry simple tricks and tips
dryer - फोटो : facebook

कर सकते हैं ब्लो ड्रायर का यूज

अगर आपके पास भी ब्लो ड्रायर है तो नेल पेंट लगाने के बाद इसका इस्तेमाल करें। ड्रायर को दो से चार मिनट अपने नाखूनों पर घुमाएं। इसे नेल के ज्यादा पास ना रखें, इससे पॉलिश खराब होने का डर भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nail Polish Hacks how to make nail polish dry simple tricks and tips
cooking oil

बेस्ट रहता है कुकिंग ऑयल

जल्दी नेल पॉलिश सुखाने के लिए सबसे पहले नेल पेंट लगाएं और 2-3 मिनट बाद इस पर कुकिंग ऑयल छिड़क दें। कुछ समय बाद हाथों को पानी से धो लें। 

विज्ञापन
Nail Polish Hacks how to make nail polish dry simple tricks and tips
Nail Polish - फोटो : instagram

एक साथ ना लगाएं दो कोट

अगर आप किसी नेल पॉलिश के दो कोट लगा रही हैं तो एक को सूखने के बाद ही दूसरा अप्लाई करें। वरना दोनों ही कोट खराब हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed