{"_id":"64390344461d4abd1a071489","slug":"eid-2023-simple-makeup-tips-for-eid-learn-all-tips-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2023 : ईद पर दिखना है सबसे अलग तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Eid 2023 : ईद पर दिखना है सबसे अलग तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स
Eid 2023 : ईद को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। रमजान के पाक महीने के पूरे होने के बाद ईद का त्योहार बनाया जाता है। ईद के त्योहार पर घरों में सजावट की जाती है, लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। ईद पर कपड़े पहनने के लिए लोगों की शॉपिंग पूरी हो गई है। लड़कियों के लिए आउटफिट का चयन करना तो फिर भी आसान होता है, पर कई बार ये समझ नहीं आता कि वो मेकअप किस तरह का करें।
दरअसल, चाहे कोई भी त्योहार हो हर लड़की उसमें सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। उनके खूबसूरत दिखने में मेकअप का एक अहम रोल होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपना लुक काफी प्यारा सा रख सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आप काफी स्टाइलिश लगेंगी तो आइए देर ना करते हुए आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 5
eye
- फोटो : pixabay
ट्राई करें बोल्ड आई लुक
आज के समय में बोल्ड आई लुक काफी ट्रेंड में हैं। ईद पर तैयार होते वक्त आप भी बोल्ड आई लुक कैरी कर सकती हैं। इससे आपकी आंखे बढ़ी और बोल्ड दिखाई देंगी। इसको अप्लाई करने के लिए आपको अपनी ड्रेस के हिसाब से आईशैडो का कलर पसंद करना है, इसके बाद उसे अपनी आईलीड पर लगाना होगा। आप चाहें तो इसे स्मज कर सकती हैं।
3 of 5
Lipstick
- फोटो : istock
बोल्ड लिप्स लगते हैं काफी कमाल
त्योहारों और शादियों के वक्त बोल्ड लिप्स काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। अगर आप ईद पर हैवी सा सूट पहन रहीं हैं तो अपने लिप्स को बोल्ड ही रखें। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। लिप्स बोल्ड करते वक्त आंखों पर ज्यादा मेकअप ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nude shade
परफेक्ट है न्यूड मेकअप लुक
अगर आप ट्रेंड के हिसाब से चलना चाहती हैं तो न्यूड लुक काफी परफेक्ट है। आप ईद की पार्टी के लिए अगर हैवी आउटफिट पहन रहीं हैं तो न्यूड मेकअप कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
ईद
- फोटो : Instagram/realhinakhan
आउटफिट के हिसाब से करें मेकअप
मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रखें अगर आपका आउटफिट ज्यादा हैवी है तो मेकअप हल्का ही रखें। वहीं अगर आउटफिट हल्का है तो मेकअप डार्क कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।