{"_id":"68186d8220aeb28e87097316","slug":"nail-day-2025-how-to-take-care-of-nails-at-home-with-home-remedy-2025-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nail Day 2025: नेल डे के दिन जानें अपने नाखूनों की देखभाल का सही तरीका, इन बातों को जहन में उतार लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Nail Day 2025: नेल डे के दिन जानें अपने नाखूनों की देखभाल का सही तरीका, इन बातों को जहन में उतार लें
Mon, 05 May 2025 02:22 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 05 May 2025 02:22 PM IST
सार
आइए आज नाखून दिवस के दिन जानते हैं कि आप अपने नाखूनों का ध्यान कैसे रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातें अपने जहन में उतारनी होंगी।
विज्ञापन
नेल डे के दिन जानें अपने नाखूनों की देखभाल का सही तरीका
- फोटो : Adobe stock
Nail Day 2025: लोग हमेशा अपने चेहरे और शरीर का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन भूल जाते हैं अपने शरीर के उस अंग का ध्यान रखना जो उनके लुक्स में भी चार चांद लगाता है। यहां हम बात कर रहे हैं नाखूनों की। बहुत से लोग तो ये जानते ही नहीं हैं कि नाखूनों का ध्यान कैसे रखना है। इसी के चलते नेल दिवस मनाया जाता है।
नियमित कटिंग है जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
नियमित कटिंग है जरूरी
- नाखूनों की नियमित कटिंग जरूरी है।
- यदि आप नाखून बड़े रखती हैं, तो उसे समय-समय पर ट्रिम करें।
- यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो नाखून आगे से अपने आप ही कमजोर होने लगेंगे। इसके लिए हर हफ्ते नेल फाइलर से किनारों को स्मूद करें ताकि वो टूटें नहीं।
हाइड्रेट रखें
- फोटो : Adobe stock
हाइड्रेट रखें
- स्किन को और शरीर को हाइड्रेट रखने के बारे में तो हर कोई जानता है, पर क्या आपको पता है कि नाखूनों को भी हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है।
- इसके लिए अपने नाखूनों पर ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जो नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स को भी हाइड्रेट रखें।
- यदि आपके पास कोई क्रीम नहीं है तो नारियल तेल, बादाम तेल से क्यूटिकल और नाखूनों पर मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी से बचें
- फोटो : Freepik
पानी से बचें
- अपने नाखूनों को ज्यादा समय तक भीगा न रहने दें। इसके लिए बर्तन धोते समय आप दस्ताने कैरी कर सकती हैं।
- ज्यादा देर तक यदि आपके नाखून पानी में भीगे रहेंगे तो इससे ये कमजोर हो जाएंगे।
- कमजोर होने के बाद नाखूनों की चमक चली जाती है, और ये खुद ब खुद टूटने लगते हैं।
विज्ञापन
चबाने से बचें
- फोटो : Adobe stock
चबाने से बचें
- बहुत से लोगों को घबराहट के समय नाखून चबाने की आदत होती है, जबकि ऐसा कतई नहीं करना चाहिए।
- नाखून चबाने से इनका पोषण खत्म होने लगता है।
- इसकी वजह से इंफेक्शन का भी खतरा बना रहता है।