फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बालों पर मेहंदी का रंग ज्यादा चढ़ गया है तो इन तरीकों से करें उसे कम

Mon, 05 May 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 May 2025 09:56 AM IST
सार

यदि आपके बालों में मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ गया है तो उसे हल्का करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें। 

विज्ञापन
Hair Care Tips How to Reduce Mehndi Color from Hair Naturally Check Process
बालों पर मेहंदी का रंग ज्यादा चढ़ गया है तो इन तरीकों से करें उसे कम - फोटो : Freepik

Hair Care Tips: बालों को रंगने के लिए ज्यादातर लोग घर पर ही हरी मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। ये मेहंदी वैसे तो बालों में काफी अच्छा रंग देती है, लेकिन कई बार इसकी वजह से बाल एकदम लाल रंग के हो जाते हैं। जो कि देखने में भी काफी खराब लगते हैं।



ऐसे में कुछ नुस्खे अपनाकर आप बालों पर लगी मेहंदी से चटक लाल रंग को हल्का कर सकते हैं। इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट अवश्य करना है, क्योंकि ये नुस्खे हर किसी को सूट नहीं करते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि बिना किसी परेशानी के बालों का रंग हल्का हो जाए तो इन नुस्खों को पैच टेस्ट के बाद ट्राई करें। 

Hair Care Tips How to Reduce Mehndi Color from Hair Naturally Check Process
दही और बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
दही और बेकिंग सोडा

यदि आप बालों में से मेहंदी का रंग हल्का करना चाहते हैं तो दही और बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें।
Hair Care Tips How to Reduce Mehndi Color from Hair Naturally Check Process
दही और बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
अब इसे 40 मिनट के लिए अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। 40 मिनट के बाद किसी अच्छे शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इससे बालों पर चढ़ा रंग काफी हल्का हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips How to Reduce Mehndi Color from Hair Naturally Check Process
नींबू और शहद - फोटो : Freeepik.com
नींबू और शहद

इस मिश्रण की मदद से भी आप बालों पर चढ़े मेहंदी के रंग को हल्का कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच शहद लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और दोनों चीजों को मिक्स करें।
विज्ञापन
Hair Care Tips How to Reduce Mehndi Color from Hair Naturally Check Process
नींबू और शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार हो जाएगा, जिसे आप बालों में एक घंटे के लिए लगा सकते हैं। एक घंटे के बाद अपने बालों तो गुनगुने पानी से धो लें, ताकि इसका रंग हल्का हो जाए। इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed