Nail Care: होली का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया है। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खूब होली खेली। होली खेलने में तो काफी मजा आता है, लेकिन परेशानी सामने आती है, इन रंगों को शरीर से साफ करने में।
खासतौर पर नाखूनों पर तो ये रंग चिपक ही जाते हैं, और इन्हें निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम यहांं आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके नाखूनों का रंग पूरी तरह से हट जाएगा। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
2 of 6
नींबू और बेकिंग सोडा
- फोटो : Freeepik.com
नींबू और बेकिंग सोडा
इसके मिश्रण से आसानी से आपके नाखूनों का रंग आसानी से हट जाएगा। इसके इस्तेमाल केे लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें आधे नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। 10 मिनट के बाद अपने नाखूनों को साफ कर लें।
3 of 6
टूथपेस्ट से साफ करें
- फोटो : istock
टूथपेस्ट से साफ करें
टूथपेस्ट में क्लीनिंग एजेंट होते हैं, जो नाखूनों से दाग हटाने में कारगर होते है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस सफेद रंग का टूठपेस्ट नाखूनों पर लगाना है। इसे नाखूनों पर लगाकर 5 मिनट तक छोड़ दें। अब ब्रश या रुई से नाखूनों को हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें।
4 of 6
नारियल तेल और शुगर स्क्रब ट्राई करें
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और शुगर स्क्रब ट्राई करें
ये स्क्रब आपके नाखूनों का रंग हटाने में मदद करेगा। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच शुगर मिलाएं। अब इसे नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
5 of 6
सिरका और पानी का मिश्रण
- फोटो : Adobe stock
सिरका और पानी का मिश्रण
नाखूनों का पक्का रंग हटाने में ये मिश्रण भी आपकी मदद करेगा। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। अब इसमें 5-10 मिनट तक नाखूनों को डुबोकर रखें। अब ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।