Skin Protection After Holi : कुछ स्थानों पर आज भी होली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में मार्च को रंग खेलने से पहले जो सावधानी बरती गईं, वहीं आज भी अपनाएं। कई जगहों पर आज भी होली के रंग खेले जा रहे हैं। वहींं जो रंगों की होली खेल चुके हैं, उनके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि होली के रंग और गुलाल खेलने में जितना मजा आता है, उतना ही मुश्किल होता है इसके बाद त्वचा की देखभाल करना। केमिकल वाले रंग त्वचा को रूखा बना सकते हैं, एलर्जी पैदा कर सकते हैं और कई बार दाने या खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में होली के बाद सही स्किन केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं होली के रंगों को आसानी से हटाने और त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान टिप्स।
Skin Protection After Holi: आज भी कई जगह मनाई जा रही होली, ऐसे रखें रंग खेलने के बाद त्वचा का ध्यान
आइए जानते हैं होली के रंगों को आसानी से हटाने और त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान टिप्स।
चेहरे को रगड़ें नहीं
रंग छुड़ाने के लिए चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने से बचें। इससे त्वचा में जलन हो सकती है और ड्रायनेस बढ़ सकती है। इसके लिए गुनगुने पानी में रुई डुबोकर धीरे-धीरे रंग साफ करें। नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं।।
साबुन की बजाय माइल्ड क्लींजर का उपयोग
साबुन त्वचा को ज्यादा ड्राई कर सकता है, इसलिए होली के बाद माइल्ड फेसवॉश या नेचुरल क्लींजर से चेहरा साफ करें। बेसन और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मलें। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाएं।
नारियल तेल
केमिकल वाले रंग आसानी से नहीं निकलते, ऐसे में नारियल तेल या ऑलिव ऑयल से मालिश करना मददगार साबित हो सकता है। हल्के गर्म नारियल तेल को चेहरे और शरीर पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी और माइल्ड क्लींजर से धो लें।
त्वचा को हाइड्रेट करें
होली के रंग त्वचा की नमी को खत्म कर सकते हैं, जिससे स्किन ड्राई और डल लगने लगती है। खूब पानी पिएं ताकि त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड रहे। एलोवेरा जेल या हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
होली के बाद जब भी बाहर जाएं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि स्किन पहले से ही सेंसिटिव हो जाती है। SPF 30+ वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। अगर धूप में जाना हो तो चेहरे को दुपट्टे से कवर करें।
एलर्जी या रैशेज से बचाव
अगर होली के बाद खुजली, जलन या लाल चकत्ते दिखें, तो तुरंत सही स्किन केयर करें। गुलाब जल और एलोवेरा जेल लगाएं, इससे जलन कम होगी। ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लें और एंटी-एलर्जिक क्रीम लगाएं।
होंठ और हाथ-पैरों का रखें ख्याल
होली के रंगों से होंठ और हाथ-पैर भी रूखे हो सकते हैं। होंठों पर नारियल तेल या शहद लगाएं। हाथ-पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर मॉइस्चराइजर लगाएं।